West Bengal

जाको राखे साइयां मार सके न कोईः प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच फंसी महिला जिंदा बची

Purulia : जाको राखे साइयां मार सके न कोई… यह कहावत बात एक बार फिर पुरुलिया के प्लेटफार्म नंबर दो पर साबित हो गयी.

महिला रेल यात्री शीला राजवा को मंगलवार की सुबह पुरी-नयी दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस द्वारा पुरुलिया से कोडरमा जाना था.

सुबह 9:40 पर जब ट्रेन प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंची, इस महिला को स्टेशन पहुंचने में देर हो गयी थी. ट्रेन खुल चुकी थी. इसी दौरान इस महिला ने चलती ट्रेन पर चढ़ना चाहा.

इसे भी पढ़ें – आय से अधिक संपति के मामले में एनोस एक्का सहित सात लोग दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई सभी को सात-सात की सजा

हाथ फिसलने के कारण नीचे जा गिरी

ट्रेन पर चढ़ने के दौरान बोगी की रेलिंग से उसका हाथ फिसल गया और वह सीधे प्लेटफॉर्म के नीचे ट्रेन के बीच जा गिरी.

यह देख कर वहां आरपीएफ का एक जवान दौड़ कर पहुंचा. उसने उसे ढांढ़स बंधाते हुए कहा- आप चुपचाप प्लेटफॉर्म की ओर बैठे रहिये. उसके बाद उसने तुरंत गार्ड को ट्रेन रुकने को कहा, पर तब तक दो बोगी गुजर चुकी थी.

इसे भी पढ़ें – #DelhiRiots : उत्तरपूर्वी दिल्ली में फिर भड़की हिंसा, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 9

आरपीएफ जवान ने निकाला

महिला प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच मौत के मुंह में पड़ी हुई थी. ट्रेन रुकते ही आरपीएफ के जवान ने उसे प्लेटफार्म के नीचे से निकाला.

उसके बाद उसकी प्राथमिक जांच करने के बाद से ट्रेन पर बिठा कर आगे के लिए रवाना कर दिया. जैसे यह घटना हुई पूरे प्लेटफार्म पर यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गयी. सभी ने सोचा कि महिला से साथ कोई घटना घट गयी होगी.

पर जब यह महिला को प्लेटफार्म के बीच से निकाला गया तो महिला यात्री को सही सलामत देख कर सभी दंग रह गये.

इसे भी पढ़ें – अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने CAA को बताया भारत का आंतरिक मसला, दिल्ली हिंसा पर भी कुछ नहीं बोले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button