
New Delhi : देश की राजधानी दिल्ली में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को साझा प्रेस वार्ता की. इस दौरान दोनों नेताओं ने एक स्वर में कहा कि भारत-अमेरिका के बीच 3 बिलियन डॉलर की सुरक्षा डील होगी.
इसी के साथ भारत और अमेरिका के बीच व्यापार डील पर बात आगे बढ़ेगी. दूसरी ओर अमेरिकी दूतावास में भारतीय CEO से ट्रंप ने मुलाकात की. इस क्रम में अमेरिका में आगामी चुनाव को लेकर भी बातचीत हुई.
इसे भी पढ़ेंः रांची, जमशेदपुर, धनबाद, हजारीबाग और बोकारो में कानून-व्यवस्था और अनुसंधान के लिए बनेंगी अलग-अलग टीमें
कई कंपनियां भारत में निवेश कर रही हैं
42 मिनट के प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि भारत में आज की तिथि में कई कंपनियां निवेश कर रही हैं. कहा कि भारत का बाजार बड़ा है. भारत आने वाले समय में बहुत मजबूत देश होने जा रहा है. आर्थिक रूप से भारत कई दिशा में आगे बढ़ रहा है. कहा कि पीएम मोदी इस्लाम और ईसाई धर्मों के लिए भी काम कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ेंः जजों की ओर से लोकतंत्र और संविधान के मूल्यों की निरंतर चर्चा नई उम्मीद जगाने वाली है
आर्टिकल-370 पर क्या कहा
आर्टिकल-370 भारत-पाकिस्तान के बीच का अपना मामला है. ये लंबे समय से चला आ रहा है. CAA पर ट्रंप ने कहा कि इस मामले पर भारत खुद फैसला करेगा. ये भारत का अपना अंदरूनी मामला है. इस पर पीएम मोदी से उनकी किसी तरह की बातचीत नहीं हुई है.
वीजा नीति पर बोले ट्रंप
वीजा नीति पर पर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इसको लेकर उनकी पीएम मोदी से बातचीत हुई थी. आतंकवाद के खिलाफ भारत-अमेरिका की नीतियां एक हैं. आतंकवाद को लेकर पीएम मोदी काफी सख्त हैं. हम चाहते हैं कि भारत-पाकिस्तान इस मामले में निकट आकर कार्य करें. इसके लिए मैं मध्यस्थता के लिए भी तैयार हूं.
इसे भी पढ़ेंः दिल्ली के सरकारी स्कूल ‘हैप्पीनेस क्लास’ में मेलानिया ट्रंप ने बच्चों से की मुलाकात




