
NewDelhi : भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर करीब 94 लाख हो गये हैं, जिनमें से 88 लाख से अधिक लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं और लोगों के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर और सुधरकर 71 प्रतिशत हो गयी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 41,810 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 93,92,919 हो गयी है तथा 496 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,36,696 हो गयी है.
इसे भी पढ़ें : अफ्रीकी देश नाइजीरिया में क्रूरतम घटना, जिहादी संगठन बोको हराम ने 43 मजदूरों को बंधक बना कर गला काट दिया
स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 88,02,267 हो गयी
देश में लगातार 19वें दिन उपचाराधीन मामलों की संख्या पांच लाख से कम बनी हुई है. भारत में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4,53,956 है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 4.83 फीसदी है. देश में संक्रमण के बाद स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 88,02,267 हो गयी है, जिसके बाद लोगों के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 93.71 प्रतिशत है, जबकि कोरोना वायरस के कारण मरने वालों की दर 1.46 फीसदी है.
इसे भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ के सुकमा में बारूदी सुरंग में विस्फोट, सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट शहीद, सात जवान घायल
28 नवंबर तक 13.92 करोड़ नमूनों की जांच
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 28 नवंबर तक 13.92 करोड़ नमूनों की जांच की जा चुकी है जिनमें से 12,83,449 नमूनों की जांच शुक्रवार को की गयी. भारत में सात अगस्त को संक्रमित लोगों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख के पार चली गयी थी. वहीं, कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गये थे.




