Crime NewsKhas-KhabarLead NewsMain SliderNationalNEWSTOP SLIDERTop StoryWest Bengal

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली यौन उत्पीड़न मामले में टीएमसी नेता शाहजहां शेख़ गिरफ़्तार

Kolkata: पश्चिम बंगाल पुलिस ने गुरुवार को टीएमसी नेता शाहजहां शेख़ को संदेशखाली यौन उत्पीड़न केस में गिरफ़्तार कर लिया. उन पर 24 उत्तर परगना के संदेशखाली गांव की महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने और गांव वालों की ज़मीन हड़पने का आरोप है.शेख़ को उत्तर 24 परगना ज़िले के मिनांखा से गिरफ़्तार किया गया.पुलिस अधिकारी ने बताया कि शाहजहां शेख़ को बशीरहाट अदालत में ले जाया गया है. जहां उनकी पेशी होगी.

दक्षिण बंगाल के एडीजी सुप्रतिम सरकार सुबह नौ बजे इस मामले पर औपचारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. इसी हफ़्ते कलकत्ता हाईकोर्ट ने कहा था कि पश्चिम बंगाल पुलिस शाहजहां शेख़ को गिरफ़्तार करे. इससे पहले तक टीएमसी की दलील थी कि कोर्ट के पुराने आदेशों के कारण उसके हाथ बंधे हुए हैं और वो शेख़ की गिरफ़्तारी नहीं कर पा रही है. लेकिन अदालत के इस निर्देश के बाद टीएमसी ने कहा था कि सात दिन के अंदर शाहजहां शेख़ की गिरफ़्तारी हो जाएगी.

Related Articles

Back to top button