JamshedpurJharkhand

Jamshedpur : गुरु की गोद में होगा नए वर्ष का स्वागत, साकची गुरुद्वारा मैदान में की गयी अरदास, 30 व 31 दिसंबर को साजेग महान कीर्तन समागम, गुरु नानक सेवा दल की तैयारियां हुई तेज

Jamshedpur : हर साल की तरह लौहनगरी की सिख संगत पुराने साल को अलविदा और नए साल का स्वागत गुरु की निगही गोद में करेगी. इसे लेकर गुरु नानक सेवा दल और बीर खालसा दल के संयुक्त तत्वाधान में साकची गुरुद्वारा मैदान में 30 व 31 दिसंबर को दो दिवसीय महान कीर्तन दरबार सजाया जायेगा. सिख जत्थेबंदी ने इसकी तैयारियां तेज कर दी है. ठंड में संगत की सुविधा का ख्याल रखते हुए विशाल पंडाल का निर्माण किया जायेगा, जिसका शुक्रवार को ग्रंथी ज्ञानी करतार सिंह ने अरदास कर नींव रखी. इस साल सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश उत्सव को समर्पित कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. गुरु नानक सेवा दल के अध्यक्ष हरविंदर सिंह मंटू ने कहा की नए साल में युवा पब और होटलों से दूर रहें और उनका सिख इतिहास से जुड़ाव हो, इसी उद्देश्य के साथ हर साल समागम सजाया जाता है. इस साल नगर कीर्तन 29 दिसंबर को होने के कारण दो दिन समागम सजाया जायेगा. दो दिवसीय समागम में संगत को निहाल करने पंथ प्रसिद्ध विद्वान जमशेदपुर की संगत के दर्शन करेंगे. इनमें कथावाचक ज्ञानी गुरविंदर सिंह जम्मूवाले, कीर्तनी भाई साहेब भाई गुरप्रीत सिंह श्री दरबार साहेब अमृतसर वाले, भाई साहेब भाई जगजीत सिंह बबीहा दिल्ली वाले गुरवाणी के वचनों से संगत को निहाल करेंगे. साकची के हजूरी रागी भाई गुरशरण सिंह भी संगत को गुरु भक्ति में लीन करेंगे. मंटू ने बताया की 31 दिसंबर की दोपहर संगत के बीच गुरु का अटूट लंगर भी वितरित किया जायेगा. गुरु रामदास सेवक जत्था की ओर से दोनों दिन चाय नाश्ता की सेवा की गई है. अरदास में हरविंदर सिंह मंटू, अजीत गंभीर, श्याम सिंह, पप्पू भाटिया, ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट फेडरेशन के सतनाम सिंह गंभीर, रिखराज सिंह रिक्की, सेंट्रल नौजवान सभा के प्रधान सतबीर सिंह गोलडू, तरणप्रीत सिंह बन्नी, मनमीत सिंह, पप्पी बाबा, त्रिलोचन सिंह लोची, राजा सिंह, चरणजीत सिंह, हैप्पी सिंह, अमरपाल सिंह आदि मौजूद थे.

Related Articles

Back to top button