
Ranchi: राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. झारखंड में यह संख्या बढ़ कर 303 हो चुकी है. झारखंड में पहले एक सौ मरीज मिलने में कुल 29 दिन लगे थे. पहला मरीज 31 मार्च को मिला था. 100 मरीज की संख्या होने में झारखंड को 29 दिन लगे थे. पर 200 से 300 का आंकड़ा छूने में झारखंड को महज 7 दिन लगे इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि मरीजों की संख्या बढ़ने की स्पीड में बहुत तेजी से बढ़ोतरी हुई है.
वहीं 100 से 200 मरीज होने में झारखंड को 17 दिन लगे थे. झारखंड में सबसे अधिक मरीज रांची में मिले हैं. पर सिर्फ 17 मरीज ही एक्टिव हैं. वर्तमान में सबसे अधिक मरीज गढ़वा जिले में हैं. मरीजों की संख्या के मामले में हजारीबाग दूसरे नंबर पर है. एक्टिव मरीजों के मामले में रांची तीसरे नंबर पर है.
इसे भी पढ़ें – #Corona: झारखंड में गुरुवार को रांची से 8, कोडरमा से 2, सरायकेला से 2 व जमशेदपुर से 1 कोरोना पॉजिटिव, संक्रमण के कुल 303 केस
24 में से 21 जिलों में मिल चुके हैं पॉजिटिव मरीज
झारखंड के 24 जिलों में से 21 जिलों में पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं. संबंधित जिलों में मिले पॉजिटिव मरीजों को उसी जिले के कोविड केयर अस्पताल में रखा गया है. रांची में तीन अस्पतालों में मरीजों को रखा जा रहा है. रिम्स में सबसे अधिक मरीज हैं. वहीं, सीसीएल गांधीनगर और एचईसी के पारस अस्पताल में भी मरीजों का इलाज किया जा रहा है. पिछले 5 दिनों में 5 नये जिलों में कोरोना वायरस के मरीजों की पुष्टि हुई है. इससे पहले सिर्फ 16 जिलों में ही कोरोना वायरस के मरीज मिले थे.
इसे भी पढ़ें – ऑर्किड अस्पताल मरीजों से वसूल रहा कोरोना इन्फेक्शन प्रिवेंशन चार्ज
प्रवासी मरीजों की संख्या सबसे अधिक
राज्य में वर्तमान में 171 एक्टिव मरीज हैं, जिनमें से 44 मरीज गढ़वा जिले के हैं और 30 मरीज हजारीबाग के हैं. 19 मरीज रांची जिला के हैं. 12 मरीज ईस्ट सिंहभूम जिले के हैं. इसके अलावा सभी जिलों में एक्टिव मरीजों की संख्या 10 से कम है. अंतिम 200 मरीजों में 170 से अधिक मरीज प्रवासी मजदूर हैं जो श्रमिक स्पेशल ट्रेन या फिर अपने माध्यम से वापस लौटे हैं. सबसे अधिक मरीज महाराष्ट्र और सूरत से लौटे हैं. इसके अलावा बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब से लौटे मजदूर भी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं.
इसे भी पढ़ें – #Lockdown की अवधि का उपयोग देश में मेडिकल बुनियादी ढांचा बढ़ाने के लिए किया गया: स्वास्थ्य मंत्रालय



