DhanbadJharkhandKhas-KhabarLead News

धनबाद के कापासारा आउटसोर्सिंग में किसने दी कोयला लूट की छूट ?

Dhanbad : धनबाद जिले के बाघमारा और निरसा विधानसभा क्षेत्र में किसके इशारे से कोयले की लूट में छुट मिली है. दोनों ही क्षेत्र के करीब दो दर्जन स्थानों से भारी मात्रा में अवैध कोयला कारोबार जारी है और पुलिस-प्रशासन मौन है. बाघमारा क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबारियों का मनोबल इतना ऊंचा है कि पिछले दिनों एक टीवी रिपोर्टर को अगवा कर पिटाई कर दी, धमकी दी. जबरन हाथ मे पिस्टल थमा कर वीडियो, फोटो बनाया गया.

इसे भी पढ़ें : कस्तूरबा विद्यालय की शिक्षिकाओं को अब मिलेंगे 26400 रुपये, अप्रैल माह से एरियर के रूप में होगा भुगतान

कोयला तस्करी का नया पैंतरा

वहीं धनबाद के डीसी के द्वारा बनाई गई टास्क फोर्स, एसएसपी के निर्देश पर लगातार हो रही छापेमारी, गाहे बेगाहे सीआईएसएफ के द्वारा की जा रही कार्रवाई के बावजूद निरसा से लेकर पंचेत तक, कालू बथान से मैथन तक कोयला के अवैध कारोबारी अपना कारनामा दिखा ही रहे हैं. पुलिस की टीम अवैध खनन स्थल चिन्हित कर खदान के मुहाने भी बंद करवा रहे हैं लेकिन रमेश गोप, रवीश, अग्रवाल, सिंह बन्धु, कामेश्वर राय, तिवारी, अमन सिंह आदि के खेल पर इसका कोई खास असर पड़ता नही दिख रहा. जलवा भी थमने का नाम नहीं ले रहा है. हां, इन महारथियों का वर्क स्टाइल जरूर बदला है.

अपना घर का थोड़े ना जा रहा

बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के तेतुलमारी, ईस्ट बसुरिया, बाघमारा खानुडीह, बरोरा एवं तोपचांची थाना क्षेत्र में डंके की चोट पर अवैध कोयला कारोबार जारी है. इन सभी थाना क्षेत्रों में स्थानीय थाना की मिलीभगत से कतिपय दबंग किस्म के लोग कोयले के अवैध कारोबार का संचालन कर रहे हैं. ईसीएल मुगमा एरिया के कापासारा आउटसोर्सिंग से एक बार फिर हजारों की संख्या में कोयला चोरों द्वारा हजारों टन कोयला लूट कर लोग ले जा रहे हैं. जानकारी के अनुसार ब्लास्टिग होने से पूर्व कोयला चोर खदान के मुहाने पर बैठे रहते हैं. जैसे ही इसीएल प्रबंधन द्वारा ब्लास्टिग कराई जाती है उसके बाद हजारों की संख्या में कोयला चोर आउटसोर्सिंग में उतर कर कोयला लूट लेते हैं. प्रबंधन भी मूकदर्शक बनकर तमाशा देख रहा होता है.

इसे भी पढ़ें : चार विषय के 15 शिक्षक बनाएंगे टीचर्स गाइड बुक, इसी के अनुसार क्लास में होगी पढ़ाई

सरगना घर पर ही कर रहे माइनिंग

हद तो यह है कि एक राजनीतिक दल के नेता कारू तो अपने घर के पिछवाड़े ही कोयले का अवैध माइनिंग कर रहा है. वहीं इनदिनों तेतुलमारी थाना क्षेत्र के शक्ति चौक में अवैध कोयला कारोबार चलता है, जिसका संचालन रतिलाल और अभय सिंह जैसे दबंग लोग करते हैं. वहीं ईस्ट बसुरिया थाना क्षेत्र में अवैध कोयले के कारोबार का सरगना अभय सिंह और रतिलाल टुडू को बताया जाता है.

इधर, बरोरा थाना क्षेत्र के कालीपुर पुचरी में राजू शर्मा के शॉफ्ट कोक फैक्ट्री के तले टुडू, अभय सिंह और गोलू नामक शख्स कोयला का अवैध कारोबार कर रहा है. जबकि तोंपचांची थाना क्षेत्र में अजबूल अवैध कोयला डिपो का संचालन कर रहा है.

पुलिस की पहुंच से दूर कोयला माफिया

उधर, बाघमारा थाना क्षेत्र के खानुडीह में बबलू महथा, डब्ल्यू महता और एक अन्य के हवाले अवैध कोयला कारोबार है. बताया जाता है कि इन सभी जगहों पर संचालित अवैध कोयला कारोबार का फाइनेंस और लाइजनर अभय सिंह है. वहीं रतिलाल टुडू, कारू राजनीतिक संरक्षण की आड़ में डंके की चोट पर अवैध कोयला कारोबार कर रहा है. इन सभी स्थानों से लगभग 20-25 ट्रक अवैध कोयला धनबाद से बाहर खपाया जा रहा है.

निरसा से पंचेत तक अवैध कारोबारियों की चांदी

निरसा से लेकर पंचेत तक, कालू बथान से मैथन तक कोयला के अवैध कारोबारी अपना कारनामा दिखा ही रहे हैं. इनका जलवा थमने का नाम ही नही ले रहा. DC के द्वारा बनाई गई टीम के द्वारा रेड जारी है तो SSP भी अपने अधिकारियों से लगातार रेड करवा रहे हैं. पुलिस की टीम अवैध खनन स्थल चिन्हित कर खदान के मुहाने भी बंद करवा रहे हैं लेकिन अवैध कोयला कारोबार पर कोई खास असर पड़ता नही दिख रहा.

इसे भी पढ़ें : 23 माह में डायन बिसाही की भेंट चढ़ी 58 महिलाएं, अब तक 16 कांड लंबित

Related Articles

Back to top button