ChatraJharkhand

चतरा :  11 हजार वोल्टेज के बिजली पोल पर पेड़ गिरने से 30 गांव अंधेरे में

Chatra :  प्रतापपुर प्रखंड स्थित नीमा गजवा पथ पथलकुदवा बरवाकोचवा जंगल में तेज हवा चलने से कई पेड़ धरासायी हो गए. जिसमें से एक पेड़ 11 हजार विधुत प्रवाहित तार पर गिरा. जिसके कारण तीन बिजली पोल के तार टूट गये. इससे करीब 30 गांव में अंधेरा पसर गया है.

इसे भी पढ़ेंः आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए बन रहा तीन लाख से अधिक राहत किट, एक लाख हो चुके हैं तैयार

जिन गांवो में बिजली बाधित हुई है उनमें काशीबार, जयपुर, बिचकीला लोध्या, बोधना विशुनपुर, दरगाही विशुनपुर, केवलिया, पांति बरवाकोचवा, नन्दई, मंझगांवा, भौराज वंशी, हुमाजांग,  सबूटा, झांटी, तुंबिया, मरका, बजराही, भरही, रबदा, राजपुर, पथरा, जमुआ, जगनडीह, तेतरिया, घोरीघाट, जोलबिगहा, नवरतनपुर, भूसिया सहित अन्य गांव शामिल हैं. इस आशय की जानकारी प्रतापपुर के कर्मचारी विजय चौरसिया ने दी.

इसे भी पढ़ेंः धनबाद : 1200 KG अवैध तांबा ले जा रहे पिकअप वैन के साथ चालक गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button