JharkhandKhas-KhabarLead NewsRanchiTOP SLIDER

चार विषय के 15 शिक्षक बनाएंगे टीचर्स गाइड बुक, इसी के अनुसार क्लास में होगी पढ़ाई

Ranchi : क्लास चार से आठ तक के बेसिक्स विषय के लिये टीचर्स गाइड बुक बनाने की तैयारी चल रही है. यह गाइड बुक हिंदी, मैथ्स, साइंस और अंग्रेजी विषय के होंगे. इसी गाइडबुक के मुताबिक सरकारी स्कूलों के शिक्षक क्लासेस लेंगे. झारखंड में पहली बार ऐसा हो रहा है जब क्लास आठ तक के बेसिक विषयों की पढ़ाई कैसे कराई जाए इसके लिए टीचर्स गाइड बुक बन रहा है. राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक किरण पासी की ओर से इस बाबत आदेश जारी किया गया है.

इसे भी पढ़ें : Jharkhand : राज्य सरकार ने कभी नहीं की कॉन्ट्रैक्ट कर्मियों को स्थायी करने की ‘औपचारिक’ घोषणा 

इस गाइड बुक को जेसीईआरटी, डायट कैंपस रातू में तैयार किया जाएगा. इसके लिए कुल 15 शिक्षकों का चयन किया गया है. ये शिक्षक जिन स्कूलों में पदस्थापित हैं, वहां के जिला शिक्षा अधीक्षक और जिला शिक्षा पदाधिकारियों को इस संबंध में निर्देश भेज दिया गया है.

इसे भी पढ़ें : झारखंड : विधायकों की नाराजगी को लेकर सीएम दरबार पहुंचे कांग्रेसी, एक बार फिर आश्वासन लेकर लौटे

पहले चरण में वर्ग चार और पांच के शिक्षकों के लिए यह गाइड बुक बनेगी, फिर शेष कक्षाओं के लिए बनाई जाएगी. इसके लिए राज्य के सुयोग्य शिक्षकों को साधन सेवी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है. वे 30 दिसंबर तक इस काम में लगेंगे.

ये शिक्षक तैयार करेंगे गाइड बुक

अंग्रेजी : अर्पिता चटर्जी, राकेश रंजन और सुचंद्रा रूदा

हिन्दी : सुभाष कुमार यादव, संध्या सिंह और बिंदेश्वर पाठक

गणित : सुखेश मुखर्जी, विश्वजीत घोष, सच्चिदानंद दुबे, मनोज कुमार सिंह और राजीव लोचन सिंह

विज्ञान : अंजु कुमारी, अनिता अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद नेवार और रानी पूनम

Related Articles

Back to top button