
Bokaro: गोमिया- बेरमो अनुमंडल अंतर्गत विभिन्न जगहों में आगामी 27नवंबर को विस्थापित समस्याओं के समाधान को लेकर गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में गोविंदपुर, बोकारो थर्मल पावर प्लांट, जारंगडीह कोलियरी, चार नंबर,संडे बाजार, दीनदयाल चौक फुसरो, कारी पानी, चंद्रपुरा थर्मल पावर प्लांट में संपूर्ण अनिश्चितकालीन हड़ताल यदि डीवीसी एवं सीसीएल के तीनों प्रक्षेत्रों के प्रबंधन विस्थापितों के समस्याओं का 27 नवंबर के पूर्व समाधान नहीं करती है तो अगामी 27 नवंबर को अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के द्वारा जन जागरण अभियान के तहत जगह-जगह विस्थापितों के मूल समस्याओं को लेकर एवं हड़ताल को सफल बनाने के लिए सांसद गांव गांव घूम रहे हैं और विस्थापितों में जागरूक कर रहे है. इसे लेकर अभियान चलाया जा रहा है और 27 नवंबर को संपूर्ण ट्रांसपोर्टिंग बंद रहेगा. इस संबंध में आजसु नेता संतोष कुमार महतो ने पूरे नेताओं एवं कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी के साथ गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी का जिन्होंने विस्थापित के मूल समस्याओं को उठाया है उसको लेकर आगामी 27 तारीख को हड़ताल को सफल बनाने में लोगों को साथ देने की बात कही है इस मौके पर हजारों विस्थापितों उत्साह के साथ मौजूद थे.




