Dhanbad

धनबाद: लिट्टी-चोखा कार्यक्रम में टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद ने कहा- हम विधायक रहे या ना रहे जनहित में कार्य करते रहेंगे

Katras: आर्य व्यायामशाला एवं योग मंदिर के प्रांगण में नए साल के पूर्व संध्या पर  लिट्टी- चोखा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में  टुंडी विधायक सह सचेतक मथुरा प्रसाद महतो, पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो, डॉ वीएन चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में  कतरास थाना के सर्किल इंस्पेक्टर भिखारी राम, महिला थाना प्रभारी सोनिका वर्मा, अंगार पथरा ओपी प्रभारी कृष्ण कुमार, रामकनाली ओपी प्रभारी वीके चेतन मौजूद थे.

व्यायामशाला के सदस्यों ने सभी अतिथियों का बुके देकर उनका स्वागत किया. कार्यक्रम में बुद्धिजीवी वर्ग,  प्रशासनिक,  पत्रकार व सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल हुए. कार्यक्रम की अध्यक्षता गुरुजी दुर्गा राम ने किया. वही संस्था के अध्यक्ष विजय कुमार झा ने व्यामशाला के इतिहास को बताते हुए कहा कि  यह संस्था 1956 से निरंतर सेवा देते आ रही है यहांं से पावर लिफ्टिंग के कई खिलाड़ी सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में सेवा भी दे रहे हैं और प्रतियोगिता में मेडल ला रहे हैं. लेकिन इस संस्था को आर्थिक अनुदान नहीं मिलने से आगे के विकास में बाधा बन रही है.

आर्थिक अनुदान स्थाई हो तो बालिकाओं के लिए भी एक सेंटर खोला जा सके. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मथुरा महतो ने कहा कि कुछ दिन पूर्व ही व्यामशाला के खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल लाया था. सभी ने मुझसे संपर्क किया था. मैंने सभी से कहा था कि मुख्यमंत्री से कार्यक्रम हम लेंगे और खिलाड़ियों और संस्था के उत्थान की बात रखेंगे. हम विधायक रहे या ना रहे सत्ता में रहे या ना रहे जनहित में जब भी जरूरत होगी हम आपके साथ रहेंग.

पूर्व विधायक जलेश्वर महतो ने कहा कि जहां व्यामशाला होगा वहां के बच्चे निश्चित तौर पर तरक्की करेंगे वे गलत रास्ते पर ना जाकर अपने शारीरिक विकास पर ध्यान देंगे. व्यायामशाला का विकास होना चाहिए इसके लिए व्यक्तिगत मदद भी जरूरी है.

मौके पर टुंडी विधायक सह सचेतक मथुरा प्रसाद महतो, पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो, संस्था के अध्यक्ष विजय कुमार झा, डॉ वीएन चौधरी, गुरुजी दुर्गाराम, बसंत महतो, बाबू नाथ महतो, कतरास सर्किल इंस्पेक्टर भिखारी राम, रामकनाली ओपी प्रभारी वीके चेतन, अंगारपथरा ओपी प्रभारी कृष्ण कुमार, महिला थाना प्रभारी सोनिका वर्मा, डॉ स्वतंत्र कुमार, कतरास प्रेस क्लब के अध्यक्ष इंद्रजीत पासवान, अशोक लाल, उदय सिंह, अधिवक्ता ऐनुल हक, सूर्य मंदिर कमेटी के  किशोरी गुप्ता, अवधेश गुप्ता, विनय कृष्ण गुप्ता, कतरास चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव मनोज गुप्ता, जागो संस्था के चुन्ना यादव, अनुज सिन्हा, विनय सिंह, शंकर चौहान, विनोद सिंह, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष बलबीर सिंह, संस्था के राजकुमार पांडे,  सचिव रणधीर बर्मन, कोषाअध्यक्ष अभय बर्मन, संगठन सचिव दीपक गुप्ता, राजेश सिंह, भरत सिंह कांछा,गुजराती समाज के सचिव देवेंद्र ठक्कर, मोहम्मद नदीम,अर्जुन अग्रवाल,तपन महतो, कालाचंद बाउरी, आकाश रवानी, अंकुश विश्वकर्मा, राम हाड़ी, आदि के अलावा दर्जनों लोग मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें: धनबाद DC ने की अपील- कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए नये साल का जश्न मनायें

Related Articles

Back to top button