JharkhandLead NewsRanchi

आवास बोर्ड अपने नये फ्लैटों की जल्द करवाएगा लॉटरी

Ranchi: झारखंड राज्य आवास बोर्ड मुख्यालय में बुधवार को इसके अध्यक्ष संजय लाल पासवान की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें बोर्ड के सभी प्रमंडलीय कार्यपालक अभियंता, मुख्य अभियंता, विधि पदाधिकारी एवम् सचिव और अन्य भी शामिल हुए. समीक्षा बैठक में बोर्ड के भू -सम्पदा के वर्तमान अद्यतन स्थिति के साथ साथ भावी विकास योजनाओं तथा राजस्व वृद्धि एवं दूसरे विषयों पर विमर्श किया गया. बैठक में सभी कार्यपालक अभियंताओं से प्रमण्डल अंतर्गत नई योजनाओं सहित नए बने फ्लैटों को जल्द लॉटरी करवा कर लाभुकों को आवास की सुविधा दिए जाने पर चर्चा विशेष तौर पर हुई. साथ ही आगामी बोर्ड बैठक के लिए कार्य योजना पर भी चर्चा हुई. बैठक में सचिव विनय मनीष लकड़ा, मुख्य अभियंता नरेंद्र शर्मा, प्रधान लिपिक शंकर गोप, मुख्य लेखा पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह, विधि पदाधिकारी मनोज चौबे, कार्यपालक अभियंता हज़ारीबाग़ रवींद्र कुमार, कार्यपालक अभियन्ता राँची सुबोध तिर्की, कार्यपालक अभियंता जमशेदपुर सुरेंद्र कुमार सहित अन्य भी मौजूद रहे.

Related Articles

Back to top button