JamshedpurJharkhand

एक वर्ष से नहीं हो रही बागबेड़ा के 28 घरों में जलापूर्ति, उप मुखिया ने सौंपा पेयजल विभाग को मांग पत्र

Jamshedpur : बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना के अंतर्गत पिछले 1 वर्ष से बागबेड़ा कॉलोनी कुंवर सिंह मैदान रोड नंबर 3 स्थित ब्लॉक संख्या 92/02/01 से 99/ 02 /04 तक पूरे 28 घरों में पानी की आपूर्ति नहीं होने पर बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के उप मुखिया सुनील गुप्ता ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता जेसन होरो को एक मांग पत्र सौंपा है. सौंपे गए मांग पत्र में कहा गया है कि बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना के अंतर्गत बागबेड़ा कॉलोनी के 1140 घरों में पानी सप्लाई के लिए नई पाइप लाइन बिछाकर जल संयोजन कर पानी सप्लाई की जा रही है. मगर पिछले 1 वर्षों से पाइप मरम्मत के अभाव में और अन्य कारणों से बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी कुंवर सिंह मैदान के रोड नंबर 3 स्थित 28 घरों में पानी 1 वर्ष से अधिक समय से नहीं आ रहा है. इसके अलावे लगभग 28 घरों में लोगों को बाहर से पानी लाना पड़ रहा है. सभी घरों के लोग जल कर का भी भुगतान कर रहे हैं. गर्मी का मौसम भी आ रहा है. इसके बावजूद अभी तक इस समस्या का समाधान नहीं हो पाया है.

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता जेसन होरो सारी बातों से अवगत होने के पश्चात उप मुखिया सुनील गुप्ता को बताया कि विभाग से तकनीकी मिस्त्री को भेजकर पानी नहीं आने का कारण की जानकारी ली जाएगी. उसके बाद तकनीकी खराबी को दुरुस्त की जायेगी. उन्होंने इसके लिए संबंधित मुखिया को पत्राचार करने की भी बात कही है, ताकि इस समस्या का समाधान हो सके.

विदित हो कि इसके पूर्व कुंवर सिंह मैदान के स्थानीय लोग उप मुखिया सुनील गुप्ता से पिछले 1 वर्षों से सप्लाई वाला पानी नहीं आने की शिकायत की थी. उप मुखिया सुनील गुप्ता ने उनके शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 28 लोगों का हस्ताक्षर युक्त पत्र कार्यपालक अभियंता को दिए हैं.

ये भी पढ़ें- कटिहार में खाद की कालाबाजारी को लेकर प्रशासन ने तीन दुकानों को किया सील

Related Articles

Back to top button