
Giridih : जमुआ के नवडीहा ओपी के गोरो गांव में मंगलवार दोपहर तालाब में डूबने से बच्चों की मौत हो गयी. इसमें 15 वर्षीय अमित कुमार और 12 वर्षीय अंकित कुमार शामिल है. जानकारी मिलने के बाद नवडीहा ओपी पुलिस घटनास्थल पहुंची. घटना दोपहर की बतायी जा रही है. दोनों बच्चे गांव के मधुसूदन यादव के बेटे बताये जा रहे हैं. मंगलवार दोपहर दोनों भाई सियाटांड़ के जीनियस स्कूल से पढ़ाई कर लौटे थे और गांव के पास ही तालाब में नहाने चले गये.
इसे भी पढ़ें:सपा ने दी चेतावनी मस्जिदों में लाउडस्पीकर से अज़ान करने से रोका तो महिलाएं मंदिरों के सामने पढ़ेंगी कुरान
इस दौरान दोनों भाइयों के साथ उनके कई और दोस्त भी थे. नहाने के क्रम में अमित डूबने लगा, तो बड़े भाई को डूबते देख अंकित उसे बचाने के लिए गया. तालाब के जिस स्थान पर अमित डूब रहा था, वह काफी गहरा बताया जाता है.
इस बीच दोनों भाइयों को डूबते देख उसके दोस्तों ने मदद के लिए ग्रामीणों के पास पहुंचे, लेकिन जब तक मदद मिलती दोनों डूब चुके थे. अस्पताल ले जाने के बाद चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.
इसे भी पढ़ें:गर्मी का कहर जारी, चिलचिलाती धूप से परेशान हो रहे लोग




