Bihar

कटिहार में खाद की कालाबाजारी को लेकर प्रशासन ने तीन दुकानों को किया सील

Katihar: जिले में खाद की कालाबाजारी को लेकर प्रशासन ने तीन दुकानों को सील कर दिया है. जिला अधिकारी के आदेश के बाद एसडीपीओ के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई है. जानकारी के अनुसार फलका थाना क्षेत्र के फलका बाजार और रहटा में यह कार्रवाई किया गया. अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि जिलाधिकारी के पास गुप्त सूचना प्राप्त हुआ था कि खाद की कालाबाजारी इस इलाके में धड़ल्ले से जारी है. जिस पर कार्रवाई करते हुए यह छापेमारी किया गया है. इस दौरान कई दुकानदार दुकान बंद कर फरार हो गए, इसी को लेकर तीन दुकान और उससे जुड़े गोदाम को सील कर दिया गया है. एसडीएम ने बताया कि शनिवार को तीनों दुकानों की जांच की जाएगी. यहां किस प्रकार के खाद और उसका कितना स्टॉक उपलब्ध है और कितना होना चाहिए. जांच के बाद ही तीनों खाद दुकानदारों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Back to top button