JharkhandLead NewsRanchi

सांसद संजय सेठ की पहल पर रांची लोकसभा क्षेत्र में 5 लाख दीप और राम ध्वज का वितरण हुआ शुरू

Ranchi : रांची के सांसद संजय सेठ ने मंगलवार को रांची स्थित अपने आवास पर 1000 लोगों के बीच दीप, बाती और राम ध्वज का वितरण किया. मौके पर सांसद सेठ ने कहा कि पूरे रांची लोकसभा में प्रत्येक पंचायत, वार्ड, में 5 लाख दीया और रामध्वज का वितरण किया जायेगा. इसकी शुरुआत वे कर चुके हैं.

सांसद सेठ ने कहा कि 500 वर्षों के बाद भगवान श्रीराम का मंदिर बन कर तैयार है. ‌पूरा भारत ही नहीं, पूरा विश्व 22 तारीख को राममय होगा और पूरे देश में दीपावली रामनवमी मनायी जायेगी. 500 वर्षों के इंतजार के बाद यह शुभ घड़ी आयी है. हमलोग सौभाग्यशाली हैं कि हमलोगों के सामने भगवान राम विराजमान होंगे. भगवान राम के लिए निर्मित हो रहे मंदिर का शुभ उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होगा.

सांसद ने कहा कि 22 जनवरी को स्लम एरिया के लोग भी प्रभु राम के मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के दिन अपने-अपने घरों में रामध्वज और दिया जलायें, इसी उद्देश्य के साथ दीया, बाती और रामध्वज का वितरण किया जा रहा है. इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष खूंटी के प्रभारी सत्यनारायण सिंह पूर्व पार्षद रोशनी खलखो, मंडल के अध्यक्ष सुबेश पांडे, संजय पोद्दार, मंटू केसरी, सतीश सिंह सुधीर, कुमुद झा, प्रदीप सिंह अभय कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें – ईडी ने हजारीबाग के कोयला कारोबारी को किया गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button