JamshedpurJharkhand

Jamshedpur : यूसील करे आस-पास के क्षेत्रों में सामाजिक दायित्व का निर्वाहन, मारवाड़ी सम्मेलन ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

Jamshedpur : जादूगोड़ा के जिला मारवाड़ी सम्मेलन के सदस्यों यूसील द्वारा जादूगोड़ा के आसपास क्षेत्रों में सामाजिक दायित्व का निर्वाहन करने का मांग करते हुए उपायुक्त के नाम एक मांग पत्र सौंपा है. मंगलवार को सदस्यों ने उपायुक्त कार्यालय पहुंचे थे. मांग पत्र के माध्यम से उपायुक्त से मांग की गई है कि यूसील द्वारा प्रभावित लोगों सीएसआर के तहत किसी प्रकार की सुविधा मुहैया नहीं कराई जा रही है. मुख्य मांगों में यूसील के द्वारा जादूगोड़ा मुख्य सड़क पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था, ग्रामीणों के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधा, मुख्य सड़क के बगल में शौचालय का निर्माण एवं शुद्ध पेयजल की आपूर्ति शामिल है. उपायुक्त कार्यालय से मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई करने का आश्वासन मिला है.

ये भी पढ़ें : Ghatshila : यूजी एवं पीजी में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

Related Articles

Back to top button