GiridihNEWS

गिरिडीह में अलग-अलग इलाके में दो लोगों की मौत

Giridih: गिरिडीह के दो थाना इलाके में दो युवकों की मौत मंगलवार की सुबह हो गई. पहला मामला बगोदर थाना इलाके के बगोदर स्वास्थ केंद्र के समीप नावाडीह गांव का है. जहां नावाडीह गांव निवासी सुरेश महतो के 20 वर्षीय बेटे चंदन महतो की मौत तालाब में डूबने से हो गई. घटना की जानकारी के बाद काफी संख्या में स्थानीय लोग जुटे, और युवक का शव बाहर निकालने में जुट गए. जानकारी मिलने के बाद बगोदर थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंच कर जांच की. जानकारी के अनुसार चंदन महतो मवेशियों को नहलाने के लिए तालाब गया था. इस दौरान उसके पैर का चप्पल तालाब के कीचड़ में फंस गया. माना जा रहा है तालाब के कीचड़ में चप्पल फंसने के कारण चंदन तालाब के गहरे पानी में डूबने लगा और उसकी मौत हो गई. जानकारी के बाद मृतक के परिजन भी तालाब पहुंचे और चंदन को बगोदर स्वास्थ केंद्र ले गए. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

इधर दूसरी घटना गिरिडीह के डुमरी के निमियाघाट थाना से जुड़ा हुआ है. जानकारी के अनुसार निमियाघाट थाना इलाके के पारसनाथ रेलवे स्टेशन के समीप कुर्मी टोला में एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला. मृतक कौन और कहा का है यह फिलहाल स्पस्ट नही हो पाया है. लेकिन युवक के शव के समीप एक मोबाइल के साथ कुछ मोबाइल नंबर लिखा एक कागज पड़ा मिला. जानकारी मिलने के बाद निमियाघाट थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंच कर जांच में जुट गई है. जबकि शव के पास पड़े मोबाइल से मृतक के पहचान में पुलिस जुटी हुई है. इस दौरान पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी है.

इसे भी पढ़ें: सरकार छात्रों और युवाओं से संवाद करें :  विनोद सिंह

Related Articles

Back to top button