

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश (फाइल फोटो)
कांग्रेस ने आज गुरुवार को मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण (SIR) को प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह द्वारा रची गयी साजिश करार दिया. कहा कि इसका मकसद भाजपा विरोधियों को नाम वोटर लिस्ट से हटाना था.
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश सहित अन्य ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त(CEC) ज्ञानेश कुमार ने PM-HM द्वारा रची गयी साजिश को अंजाम दिया, जिससे भारतीयों के एक बहुत बड़े समूह से उनका वोट देने का संवैधानिक अधिकार छीना जा सके. बता दें कि कांग्रेस और विपक्षी दल लगातार मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल पद से हटाने और SIR प्रक्रिया को तुरंत रद्द करने की मांग कर रहे हैं




