ChaibasaJamshedpurJharkhand

Jamshedpur : चक्रधरपुर मंडल के स्टेशन मास्टरों का दो दिवसीय कर्मयोगी प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

Chakradharpur : दक्षिण पूर्व रेलवे, चक्रधरपुर मंडल के स्टेशन मास्टरों के दूसरे बैच का दो दिवसीय रेल कर्मयोगी प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को संपन्न हुआ. रेल मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा संचालित चक्रधरपुर रेलवे मंडल के रेल कर्मयोगी के प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय बैच में 19 स्टेशन मास्टर को प्रशिक्षण प्रदान किया गया. उक्त दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन टाटानगर रेलवे स्टेशन स्थित मीटिंग हॉल में किया गया था हुआ.

प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने सफलतापूर्वक चार असेसमेंट पूर्ण किया एवं संबंधित नाट्य मंचन में भी भाग लिया. समापन सत्र को संबोधित करते हुए सुपर ट्रेनर सह मुख्य यातायात निरीक्षक (संरक्षा) चक्रधरपुर मंडल कृष्ण मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रशिक्षण में सम्मलित सभी स्टेशन मास्टर रेल कर्मयोगी की भूमिका का बखूबी निर्वाह्न करते हुए सेवा भावना के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे. साथ ही यात्रियों की समस्याओं का समाधान करेंगे, जिससे रेलवे संगठन में ग्राहकों का विश्वास और भरोसा बढ़ेगा.

690 स्टेशन मास्टरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम
गौरतलब है कि वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (समन्वय) के नेतृत्व में चक्रधरपुर रेलवे मंडल के 690 स्टेशन मास्टर को रेल कर्मयोगी का प्रशिक्षण प्रदान करने का कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है. चक्रधरपुर रेलवे मंडल के परिचालन विभाग एवं वाणिज्य विभाग के फ्रंटलाइन कर्मचारियों को समयबद्ध तरीके से रेल कर्मयोगी का प्रशिक्षण प्रदान करने को लेकर चक्रधरपुर मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक विनोद कुमार सिन्हा को नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है. उक्त रेल कर्मयोगी प्रशिक्षण के संचालन में टाटानगर स्टेशन डायरेक्टर रघुवंश कुमार, मास्टर ट्रेनर, स्टेशन मास्टर, अविनाश कुमार एवं वरिष्ठ मंडल यातायात निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने महती भूमिका अदा की.

ये भी पढ़ें- Jamshedpur Crime : नरसिंहपुर गांव की दो सबर महिलाओं की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, ग्रामीणों की रजामंदी से शवों को नीरापहाड़ में दफनाया

 

Related Articles

Back to top button