
Chakradharpur : आगामी 23-24 जनवरी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खतियानी जोहार यात्रा के तहत चाईबासा आगमन को ऐतिहासिक बनाने के लिए लेकर झामुमो कमर कस चुका है. रोजाना विभिन्न गांव-कस्बों में माननीय विधायक दीपक बिरुवा सफल आयोजन को अपने साथी कार्यकर्ताओ के साथ बैठक कर रहे हैं. गुरुवार को विधायक दीपक बिरुवा की मौजूदगी में हाटगम्हरिया में झामुमो प्रखंड कमेटी की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष विकास गुप्ता और संचालन झामुमो प्रखंड अध्यक्ष बलवंत गोप ने किया. बैठक में उत्साहित कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए हाटगम्हरिया से पांच हजार कार्यकर्ता और समर्थको का जुटान करने का संकल्प लिया. हाटगम्हरिया प्रखंड के सातों पंचायतों के लिए 10-10 वाहन उपलब्ध कराया जाएगा. इसके लिए पंचायत अध्यक्षों को जिम्मेदारी दी गई. बैठक को मुंडा रसाय सिंकू, मुखिया गोपाल हेंब्रम, राजेंद्र गागराई, राजेश्वर चातोम्बा, लादुरा लागुरी, प्रदीप बिरुवा, देवेन देवगम, सुभाष बिरुवा, हरिचरण बिरुवा, गुलाब सिंह चातोम्बा, किशोर सिंकू, विनोद पिंगुवा, कृष्णा कुम्हार ने भी संबोधित किया.




