JamshedpurJharkhand

Jamshedpur : ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ टैक्स प्रैक्टिशनर्स का एक दिवसीय सेमिनार

Jamshedpur : जमशेदपुर के ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ टैक्स प्रैक्टिशनर्स का एक दिवसीय सेमिनार बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन सभागार में शुरू हुआ. दो पालियों में शुरू हुए इस सेमिनार में देश के जानेमाने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स वर्तमान में टैक्स कानूनों में हुए बदलाव की जानकारी देंगे. इसकी जानकारी देते हुए ऑर्गेनाइजिंग कमिटी के चेयरमैन मुरलीधर केडिया ने बताया कि कमर्शियल टैक्स बार एसोसिएशन जमशेदपुर इकाई की ओर से इस सेमिनार का आयोजन किया गया है. जिसमें टैक्स कानूनों में हुए बदलाव की जटिलताओं की जानकारी देने देश के जाने माने चार्टर्ड अकाउंटेंट पंकज जिया, विकास मित्तल, विपिन गर्ग हिस्सा लेने पहुंचे हैं. उन्होंने बताया कि जानकारी के अभाव में चार्टर्ड अकाउंटेंट और कमर्शियल टैक्स से जुड़े अधिवक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इस सेमिनार से उन्हें काफी लाभ मिलेगा.

Related Articles

Back to top button