
Ranchi/Godda: गोड्डा एसपी नाथू सिंह मीणा ने पुलिस महकमे में बड़ी फेरबदल करते हुए चार थाना प्रभारी सहित 55 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला कर दिया. इसे लेकर पुलिस अधीक्षक के कार्यालय एक लेटर जारी कर जानकारी दी गई. जिसके अनुसार टाउन थाना में तैनात एसआई गजेश कुमार को मुफ्फसिल थाना का प्रभारी बनाया गया है. महगामा थाना में तैनात एसआई सुनील कुमार गौड़ को मेहरमा थाना प्रभारी बनाया गया है. जबकि महगामा थाना के ही एसआई राजेद्र यादव को देवडॉड का थाना प्रभारी बनाया गया है. मुफ्फसिल और मेहरमा थाना प्रभारी को मनोरंजन कुमार औऱ पल्लवी कुजूर को मेहरमा थाना भेज दिया गया है. देवडॉड और बलबड्डा थाना प्रभारी सुभाष कुजूर और राजूलाल स्वांसी को टाउन थाना गोड्डा में तैनात किया गया है.
इसे भी पढ़ें: केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे रांची रेंज के डीआईजी अनीश गुप्ता, सीबीआई में देंगे योगदान
ललमटिया थाना में तैनात एसआई गिरिधर गोपाल को बलबड्डा का थाना प्रभारी के तौर पर तैनात किया गया है. वही बोआरीजोर प्रभाग के कमलेश प्रसाद को महगामा प्रभाग का इंस्पेक्टर बनाया गया है. महगामा प्रभाग के इंस्पेक्टर बाबुराम भगत को बोआरीजोर प्रभाग का इंस्पेक्टर नियुक्त किया गया है. इनके अलावे 15 एसआई और एएसआई का तबादला किया है.




