
Ranchi : पिंक और थप्पड़ जैसी लाजवाब फिल्मों में दमदार भूमिका निभानेवाली बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू एक बार फिर अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने के लिए पूरा दमखम लगा कर मेहनत कर रही हैं. तापसी रांची में अपनी अपकमिंग फिल्म रश्मि रॉकेट की शूटिंग कर रही हैं. तापसी ने एक फोटो सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर भी अपने फैंस के लिए शेयर की हैं.
इस फोटो में तापसी प्रोफेशनल एथलीट की तरह ट्रैक पर दौड़ती नजर आ रही हैं. जानकारी हो कि तापसी पन्नू अपनी अपकमिंग फिल्म में गुजरात की एक महिला एथलीट का रोल कर रही हैं. इसमें वे बेहद गरीबी के बावजूद अपनी मेहनत और लगन के दम पर इंटरनेशनल लेवल की प्लेयर बनकर छा जाती है.
“Coz ordinary people are meant to do extra ordinary things “
ख़ुदी को कर बुलंद इतना कि हर तक़दीर से पहले
ख़ुदा बंदे से ख़ुद पूछे बता तेरी रज़ा क्या है
Here it is
caption mein aur kuch likhne ko bacha nahi hai sab video mein bol diya 😐#RashmiRockethttps://t.co/7MJTsjyAwQ— taapsee pannu (@taapsee) December 18, 2020
इसे भी पढ़ें : जानिये अपने नाम पर मंदिर बनाये जाने पर बॉलीवुड एक्टर ने फैन्स को ट्वीट कर क्या कहा
फिल्म की शूटिंग 24 दिसंबर तक रांची में होगी
जानकारी हो कि मोरहाबादी का बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम इंटरनेशनल ग्राउंड की तर्ज पर तैयार किया गया है. फिल्म की जरूरतों को देखते हुए ग्राउंड को फिल्म मेकिंग टीम ने काफी सजाया और संवारा है. मशहूर फिल्म निर्माता रॉनी स्क्रूवाला की कंपनी RVPS फिल्म का निर्माण कर रही है. उनके साथ मैंगो पीपुल मीडिया भी शामिल है. फिल्म का निर्देशन आकर्ष खुराना कर रहे हैं. वे इससे पहले 2018 में रिलीज हुई इरफान खान की फिल्म कारवां का भी निर्देशन कर चुके हैं.
होटवार में भी होगी शूटिंग
फिल्म की शूटिंग मोरहाबादी के साथ- साथ होटवार स्थित खेलगांव के मेन स्टेडियम में भी होनी है. इसके अलावा शहर के अन्य स्थानों पर भी शूटिंग हो सकती है. इससे पहले फिल्म की शूटिंग गोवा, मुंबई में भी हो चुकी है.
इसे भी पढ़ें : सोनू सूद के नाम पर बना मंदिर, हो रही पूजा, सोनू बोले- मैं इस लायक नहीं




