Crime News

सड़क पर 10-10 रुपये के नोट गिरा कर ठेकेदार के 4 लाख रुपये ले उड़े चोर

Ranchi: राजधानी रांची में सोमवार का दिन आपराधिक घटनाओं से भरा रहा. सोमवार को अपराधियों ने राजधानी रांची में एक के बाद एक चार घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस की नींद उड़ा दी. अपराधियों ने चुटिया थाना क्षेत्र के सुजाता चौक के पास सड़क पर 10-10 रुपये के नोट गिरा कर एक ठेकेदार को चकमा देकर कार में रखे चार लाख रुपये चुरा लिये. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

इसे भी पढ़ें – मां अंबे माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड पर क्यों मेहरबान है चतरा व हजारीबाग जिला प्रशासन

क्या है मामला

मिली जानकारी के अनुसार ठेकेदार वीपी संजीव बैंक ऑफ बड़ौदा की हिंदपीढ़ी शाखा से चार लाख रुपये निकाल कर कार से जा रहे थे. इसी दौरान सुजाता चौक के पास अपराधियों ने 10 रुपये के नोट का बंडल गिरा कर ठेकेदार को कहा कि उनका पैसा सड़क पर गिरा हुआ है. इसके बाद ठेकेदार सड़क पर पड़े रुपये उठाने गये. इसी दौरान अपराधी कार में रखे चार लाख रुपये लेकर फरार हो गये. घटना के बाद ठेकेदार ने पुलिस को मामले की सूचना दी. चुटिया और हिंदपीढ़ी थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गयी है.

इसे भी पढ़ें – मंत्री नीलकंठ मुंडा के विधानसभा क्षेत्र में ही दम तोड़ रहीं योजनाएं, 13.44 लाख का शौचालय घोटाला

इससे पहले भी हो चुकी है इस तरह की घटनाएं

राजधानी रांची में झांसा देकर कार से रुपया चोरी करने की घटनाएं इससे पहले भी हो चुकी हैं. 10 अक्टूबर 2018 को शहीद चौक के पास दो उचक्कों ने एक इनोवा कार के बैठे व्यक्ति को सड़क पर 10-10 रुपये के तीन नोट गिरा कर गाड़ी में रखे डेढ़ लाख रुपए नकद, सोने का ब्रेसलेट और कुछ जरूरी कागजात चुरा लिया था. 4 फरवरी 2019 को स्टेशन रोड स्थित होटल कैपिटल रेसिडेंसी के बाहर लगी कार के ड्राइवर को अपराधी कार के बाहर 10 रुपये का नोट गिरा झांसा देकर कार में रखे 10 लाख लेकर फरार हो गये थे.

इसे भी पढ़ें – कर्नाटक संकटः 18 जुलाई को सस्पेंस से उठेगा पर्दा, फ्लोर टेस्ट का सामना करेगी कुमारस्वामी सरकार

Related Articles

Back to top button