JharkhandSaraikela

सरायकेला में फिर चोरी के आरोप में युवक की पिटाई, अस्पताल में चल रहा इलाज

Saraikela : कथित ‘मॉम लिंचिंग’ को लेकर चर्चा में आये सरायकेला में फिर चोरी के आरोप में एक युवक की पिटाई हो गयी. सागर नाम के युवक को पुलिस ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा है. वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है.

मिली जानकारी के अनुसार, सरायकेला थाना क्षेत्र के कोलाबिरा ओपी क्षेत्र में रविवार रात लोगों ने सागर को चोरी का प्रयास करते पकड़ा. इसके बाद उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी गयी.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सागर को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया. पुलिस की देखरेख में पीड़ित का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है.

इसे भी पढ़ें : मंत्री नीलकंठ मुंडा के विधानसभा क्षेत्र में ही दम तोड़ रहीं योजनाएं, 13.44 लाख का शौचालय घोटाला

कई पर लगी है पीड़ित युवक को चोट

सागर के शऱीर पर चोट के निशान हैं और उसने दर्द की शिकायत भी की है. छाती और सिर की चोट की जांच के लिए एक्स-रे कराया गया है. ब्लड जांच की गयी है.

घटना को लेकर सरायकेला थाना प्रभारी का कहना है कि चोरी के आरोप में युवक के साथ घर वालों ने हल्की मारपीट की है. एहतियातन युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. चोरी का मामला दर्ज किया गया है और छानबीन जारी है.

इसे भी पढ़ें :  लोकसभा में एनआईए संशोधन बिल  : ओवैसी  की आपत्ति  पर बोले अमित शाह , सुनने की आदत डालिए, सुनना ही पड़ेगा

Related Articles

Back to top button