
Jamui: जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र में बिहार के पूर्व सीएम चंद्रशेखर सिंह के पैतृक आवास से बुधवार की देर रात लगभग पांच लाख की संपत्ति की चोरी कर ली. जानकारी के अनुसार स्वर्गीय चंद्रशेखर सिंह की पत्नी मनोरमा सिंह भी पूर्व में सांसद रह चुकी हैं. चंद्रशेखर सिंह के भतीजे ने चोरी की घटना की पुष्टि की है.
इसे भी पढ़ें:राजधानी पटना में फूल बेचने वाले युवक को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर
पूर्व मुख्यमंत्री के भतीजे हिमांशु शेखर ने बताया कि हम लोगों का पूरा परिवार पटना में रहता है और हमारे पैतृक घर की देखभाल के लिए हमने एक व्यक्ति को नियुक्त किया था. जो मेरे घर के अंदर प्रवेश नहीं करता था केवल बाहर से ही घर की देखभाल करता था. जब गुरुवार को हम अपने पैतृक आवास मलयपुर पहुंचे और घर के अंदर प्रवेश किए तो देखा कि घर का सभी सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था. साथ ही घर का अलमारी और दरवाजा टूटा हुआ है.




