
Koderma : कोडरमा थाना अंतर्गत दुधीमाटी चौक के समीप मंगलवार को ब्रेजा कार की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के अनुसार गिरिडीह रोड निवासी 22 वर्षीय राजन कुमार पिता नवीन कुमार सिंह एवं 27 वर्षीय शशि कुमार पिता भोला प्रसाद मोटरसाइकिल से तिलैया से कोडरमा की ओर आ रहे थे. इसी क्रम में पीछे से आ रही ब्रेजा कार संख्या जेएच 01 सीएच 6408 ने टक्कर मार दी. कार सवार वहां से फरार हो गये. दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के अनुसार चालक काफी नशे में तेजी से कार चला रहा था. घटना के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा दोनों युवकों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां दोनों का इलाज किया जा रहा है. कार स्पीड में भगाते रहे जो डोमचांच के घरबारियाबार में एक खेत में जाकर असंतुलित हो गया. पुलिस को सूचना मिलने के बाद डोमचांच पुलिस के सहयोग से उक्त कार को कोडरमा पुलिस जब्त करके थाना परिसर लाया गया.
इसे भी पढ़ें – हेमंत सरकार ने अपने गुनाहों को छुपाने के लिए ED के गवाह पर लगाया सीसीए, भेजा जेल: प्रदीप सिन्हा



