Bihar

गया में सरस्वती पूजा के दिन अपराधियों ने की शिक्षक की हत्या

Gaya: पराया प्रखंड के डेरा गांव में रविवार की रात कोचिंग संस्थान के एक शिक्षक की हत्या अपराधियों ने कर दी. हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में हत्या से तनाव के बाद चार जिलों में इंटरनेट सेवा ठप

मिली जानकारी के अनुसार कोचिंग संस्थान में सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया था.  पूजा स्थल पर शिक्षक छोटू कुमार रात में अकेले मूर्ति की रखवाली करने के लिए रात में रुके थे. रात में ही अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया और शव को गया-पंडित दीनदयाल मेन रेलवे ट्रैक के किनारे को फेंक दिया.

इसे भी पढ़ें : जानें, कितनी प्रॉपर्टी की मालकिन थी लता मंगेशकर, अब किसके नाम हो सकती है प्रॉपर्टी

शिक्षक प्राणपुर गांव के निवासी थे. वह किराए के मकान में रहकर निजी कोचिंग चलाते थे.  सरस्वती पूजा समारोह आयोजन की गई थी. रात्रि में शिक्षक अपने किराए के मकान में नहीं रुक कर पूजा स्थल पर मूर्ति की रखवाली करने के लिए अकेले रुक गए अज्ञात बदमाशों ने रात्रि में ही हत्या कर दिया. मौत संदेहास्पद बनी हुई है.

Related Articles

Back to top button