Corona_UpdatesJharkhandRanchi

रिम्स में 73, सदर में 13 मरीज इलाजरत

Ranchi : कोरोना के मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा जा रहा है. केवल वैसे मरीज जिन्हें बेहतर इलाज की जरूरत है उन्हें ही एडमिट करने की सलाह डॉक्टर दे रहे हैं. ऐसे में रिम्स में फिलहाल 73 कोरोना पॉजिटिव मरीजों का इलाज चल रहा है. जबकि सदर हॉस्पिटल में कोरोना से संक्रमित 13 मरीज एडमिट हैं. राहत की बात है कि रिम्स में 24 घंटे में कोई भी मौत कोरोना से नहीं हुई है. वहीं सदर हॉस्पिटल में एक भी नया मरीज एडमिट नहीं हुआ है. रिसालदार बाबा अर्बन हेल्थ सेंटर में अबतक कोई मरीज एडमिट नहीं कराया गया है.

इसे भी पढ़ें:कोल्हान विवि की लेटलतीफी से यूजी 2021-24 बैच के विद्यार्थियों का बर्बाद हो सकता है साल

टेस्ट कराने पर आ रहे पॉजिटिव

माइक्रोबॉयोलॉजिस्ट डॉ जितेंद्र कुमार ने बताया कि कोरोना के सैकड़ों ऐसे मामले हैं जिसकी जानकारी ही नहीं है. किसी के घर में अगर एक व्यक्ति को लक्षण है तो उसका टेस्ट कराया जा रहा है. उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सूचित भी किया जा रहा है. लेकिन बाकी लोगों में लक्षण के बावजूद टेस्टिंग नहीं करायी जा रही है.

ऐसे में केवल टेस्टवाले मरीजों में ही इंफेक्शन का पता चल रहा है. बाकी के लोग ऐसे ही दवाएं लेकर ठीक हो जा रहे हैं. लेकिन यह कहीं से भी ठीक नहीं है. बल्कि इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं.

इसे भी पढ़ें:जेपीएससी मुख्य परीक्षा का टाइम टेबल जारी, कल से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

Related Articles

Back to top button