
Darbhanga: जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के मिथिला कॉलोनी स्थित बालाजी एजेंसी में देर रात चोरों ने दीवार तोड़कर करोड़ों रुपये के सामानों की चोरी कर ली है. चोरों ने दुकान में प्रवेश कर सबसे पहले दुकान में लगे सीसीटीवी के तार को ही काट दिया था.
इसे भी पढ़ें : कबाड़ हो चुकी गाड़ियों को नष्ट करने के लिए खुलेंगे आधुनिक स्क्रैप सेंटर
बालाजी एजेंसी के मालिक नौबी के अनुसार दुकान बंद कर हमलोग अपने घर चले गए थे. मकान मालिक का फोन आया कि आपके दुकान के बाहरी गेट का ताला टूटा हुआ है. तथा चोरों ने गोदाम की दीवार तोड़कर अंदर रखे सारे समान की चोरी कर ली है. सूचना मिलते ही हमलोग अपनी दुकान पर पहुंचे, तो देखा कि अंदर रखा सारा माल गायब है. जिसके बाद हमलोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. उन्होंने कहा कि दुकान के अंदर ढ़ाई करोड़ का माल था. जिसकी लिखित शिकायत हमलोगों ने विश्वविद्यालय थाना को दी है.




