ChatraGiridihHazaribaghJharkhandKodermaLead NewsTOP SLIDER

हजारीबाग में हत्या से तनाव के बाद चार जिलों में इंटरनेट सेवा ठप

प्रशासन के अगले आदेश तक इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी

Hazaribagh: जिले के बरही थाना क्षेत्र के नईटांड गांव में मूर्ति विसर्जन जुलूस में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई. जिसमें एक किशोर की मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. माहौल खराब ना हो इसको लेकर चतरा, कोडरमा, हजारीबाग और गिरिडीह के कुछ हिस्सों में इंटरनेट सेवा को एहतियातन बंद कर दिया गया है.

इसे भी पढ़ें : जानें, कितनी प्रापर्टी की मालकिन थी लता मंगेशकर, अब किसके नाम हो सकती है प्रापर्टी

घटना रविवार शाम की है. जहां बसंत पंचमी के दूसरे दिन विसर्जन जुलूस देखने जा रहे 17 साल के किशोर रूपेश कुमार की एक दूसरे समुदाय से मारपीट हो गई. जिसमें वो गंभीर रुप से घायल हो गया.उसे तत्काल बरही अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. रूपेश अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था.

उधर, घटना के बाद बढ़ते तनाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने रविवार की आधी रात से ही इंटरनेट सेवा पर पाबंदी लगा दी है. प्रशासन से ऐसा इसलिए किया कि शरारती तत्‍व इस घटना को लेकर कोई अफवाह उड़ा कर माहौल खराब करने की कोशिश नहीं कर सके. इंटरनेट सेवा ठप होने से लोग परेशान हैं. सोमवार सुबह लोगों को पता चला कि उनके इलाके में इंटरनेट सेवा बंद है.

हजारीबाग के अलावा कोडरमा जिले में भी प्रतिमा विसर्जन के दौरान हिंसक झड़प की बात सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने आधी रात से इंटरनेट सेवा पूरी तरह से बंद कर दी है. चतरा, हजारीबाग, कोडरमा और गिरिडीह जिले आपस में एक दूसरे से जुड़े हुए हैं, इसी के मद्देनजर जिला प्रशासन ने इन तमाम जिलों में एहतियात के तौर पर इंटरनेट सेवाएं ठप कर दी हैं. गिरिडीह के कुछ इलाको में इंटरनेट सेवा ठप है.

कोडरमा में हिंसक झड़प में 8 लोग घायल

बीती रात जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र के कर्बलानगर में विसर्जन जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प हो गयी. जिसमें 8 लोग घायल हो गए. पूनरवास गांव में स्थापित मां सरस्वती की प्रतिमा के विसर्जन के लिए गाजे बाजे के साथ शोभा यात्रा निकाली गयी थी. जुलूस गांव से कुछ दूर गया था, तब दूसरे समुदाय के द्वारा जुलूस को रोकने का मामला आया. इसी बीच दोनों पक्ष के बीच झड़प हो गई. एसपी कुमार गौरव भी रात में मरकच्चो पहुंचे और मामले की जानकारी ली.

अगले आदेश तक बंद की गई इंटरनेट सेवा

इधर इंटरनेट बन्द करने के बाद कई सेवाओं के साथ ही बैंकिंग कार्य पर भी असर पड़ा है. वहीं लोगों को लग रहा है कि मामला ज्यादा गम्भीर है. सरकार के निर्देशानुसार, आपके क्षेत्र में इंटरनेट सेवा अगली सूचना आने तक बंद कर दी गई है.

इसे भी पढ़ें : तीसरी लहर के दौरान देश में पहली बार नये कोरोना संक्रमितों की संख्या लाख से नीचे, जानें-कहां कितने संक्रमित मिले

Related Articles

Back to top button