
Islamaba : कोरोना वायरस के संकट से दुनिया के साथ पाकिस्तान भी बुरी तरह से जूझ रहा है. खबरों के अनुसार पाक में अब तक 12 हजार से ज्यादा कोरोना के मरीज मिले हैं. इस महामारी से 265 लोगों की जान जा चुकी है. इस मुश्किल की घड़ी में प्रधानमंत्री इमरान खान की कुरसी डगमगाने लगी है. कुछ खबरों में बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की सेना ने पीएम इमरान खान को साइडलाइन कर दिया है. और कोरोना से संबंधित अधिकतर फैसले सेना ले रही है. पाकिस्तान सेना के प्रमुख कमर जावेद बाजवा ने खुद ही कोरोना के खिलाफ जंग की कमान संभाल ली है. हालांकि अब तक इस खबर की कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
गौरतलब है कि पाकिस्तान में कोरोना वायरस से लड़ रहे चिकित्सकों को किट नहीं मिल रही है और वे प्रदर्शन कर रहे हैं. भारत की तरह चिकित्सकों का एक बड़ा तबका वहां भी सरकार से नाराज चल रहा है. वहीं कोरोनो को लेकर सिंध सरकार और इमरान खान सरकार के बीच तनातनी चल रही है. इन सभी परिस्थितियों में पाकिस्तानी पीएम की स्थिति कमजोर हुई है.
इसे भी पढ़ेंः जनता लड़ रही है कोरोना के खिलाफ जंग, वायरस ने बदला काम करने का तरीका: पीएम मोदी
इमरान ने कहा था नहीं लागू करेंगे लॉकडाउन
फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार 22 मार्च को इमरान खान ने घोषणा की थी कि उनकी सरकार देश में लॉकडाउन लागू नहीं करेगी. उनका जोर इस बात पर था कि इससे गरीब लोग खाए बिना मर जाएंगे. इमरान की इस घोषणा के 24 घंटे बाद पाक सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल बाबर इफ्तिखार ने घोषणा की कि सेना पाकिस्तान में शटडाउन करने पर विचार करेगी. जिससे कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सके.
इसके बाद हालात को संभालने के लिए पाकिस्तान में सेना को तैनात कर दिया गया है. कई लोग इसे लॉकडाउन बता रहे हैं. खबरों में यह भी बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी सेना ही अब देश में कोरोना वायरस से लड़ने की योजना बना रही है. कुछ जानकारों का मानना है कि सेना अपने आपको इमरान खाने पर हावी होने देने की रणनीति पर चल रही है.
इसे भी पढ़ेंः #CoronaOutbreak: राज्यों में तेजी से पैर पसार रहा कोरोना, MP, राजस्थान व ओडिशा में कई नये केस




