
Ranchi : केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल देश के 33 करोड़ स्टूडेंट्स और उनके अभिभावकों से सीधा संवाद करेंगे. वे सोमवार को दोपहर एक बजे से अपने ट्वीटर हैंडल के अलावा एमएचआरडी के ट्वीटर हैंडल पर लाइव बातचीत करेंगे. इसे लेकर उन्होंने एक वीडियो संदेश भी जारी किया है. उन्होंने 2.23 सेकेंड के अपने वीडियो संदेश में कहा है कि देश के 33 करोड़ स्टूडेंट्स और उनके अभिभावकों से सीधा संवाद करेंगे.
इसे भी पढ़ें –जनता लड़ रही है कोरोना के खिलाफ जंग, वायरस ने बदला काम करने का तरीका: पीएम मोदी
शिक्षा के बदलते स्वरूप को लेकर मन में प्रश्न आने स्वाभाविक हैं- मंत्री
इस संवाद को लेकर केंद्रीय मंत्री निशंक ने कहा है कि वर्तमान स्थिति में स्टूडेंट्स सहित सभी अभिभावकों के मन में शिक्षा के बदलते स्वरूप को लेकर प्रश्न आने स्वाभाविक है. ऐसे में बदलाव कितना और कैसे सार्थक हो, इसकी चर्चा करना नितांत आवश्यक है. इस सीधा संवाद के आयोजन के पीछे एमएचआरडी मंत्री का कहना है कि आगामी सेशन में बच्चों की पढ़ाई कैसे हो सकेगी और बच्चों की क्या मनोदशा है, इसपर अविभावक की मनोभाव को जानना जरूरी है.
उन्होंने अभिभावकों से भी कहा कि बच्चों के उत्साह और उनकी बॉडी लैंग्वेज को सभी अभिभावक ध्यान से परखें.
उन्होंने कहा कि आप मुझसे जुड़िए अपनी शंकाओं तथा सुझावों को साझा करें, जिससे हम सकारात्मक परिणाम के साथ बच्चों के अनुरूप आगामी सत्र का पठन पाठन सुचारू और सुगम बना सके. अभिभावकों से उन्होंने शिक्षा के स्वरूप को लेकर सुझाव की भी उम्मीद की है. संवाद को इच्छुक अभिभावक केंद्रीय एमएचआरडी मंत्री के ट्विटर हैंडल व मंत्रालय के ट्विटर हैंडल को टैग व मेंशन कर बात रख सकते हैं.
गौरतलब है कि मंत्रालय ने विद्यार्थियों की पढ़ाई का हो रहे नुकसान को लेकर ऑनलाइन शिक्षा को काफी बढ़ावा दिया है. बहुत सारे विद्यालयों ने ऑनलाइन कक्षाएं शुरू भी कर दी हैं. इसके अलावा तकनीकी संस्थान, विभिन्न कॉलेज और यूनिवर्सिटी में भी ऑनलाइन क्लासेस शुरू हो चुके हैं.
इसे भी पढ़ें – #Ranchi: सेंट्रल यूनिवर्सिटी में बना क्वारेंटाइन होम, दो बिल्डिंग में हुई व्यवस्था




