
New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के खिलाफ भारत में जारी जंग पूरी तरह से जनता द्वारा जनता के नेतृत्व में लड़ा जा रहा है. और जन-जन इस लड़ाई में सिपाही बनकर इसका नेतृत्व कर रहा है.
इसे भी पढ़ेंः#CoronaOutbreak: राज्यों में तेजी से पैर पसार रहा कोरोना, MP, राजस्थान व ओडिशा में कई नये केस
देश में कोरोना संकट और लॉकडाउन के बीच पीएम मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिये देश को संबोधित किया. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वायरस ने काम करने के तरीके को बदल दिया है, फिर चाहे कोई भी क्षेत्र हो. उन्होंन मन की बात में लोगों को एक मंत्र भी दिया- ‘दो गज दूरी, बहुत है जरूरी.’
‘जन प्रेरित है कोरोना के खिलाफ जंग’
पीएम मोदी ने कहा, ‘कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से निपटने की जंग ‘जन-प्रेरित’ है. लोग एक दूसरे की मदद करने के लिए आगे जा रहे हैं, और यह लड़ाई हम सब मिलकर देश की जनता के नेतृत्व में लड़ रहे हैं.’
India’s fight against Coronavirus is people-driven. This fight is being fought by the people and the administration together. Every citizen as a soldier is fighting this war: PM Narendra Modi in ‘Mann ki Baat’ pic.twitter.com/k3dLk70Jlg
— ANI (@ANI) April 26, 2020
मोदी ने कहा कि जब कभी भविष्य में इस महामारी का इतिहास लिखा जायेगा तो कोरोना के खिलाफ भारत की जंग को जनता के नेतृत्व में लड़ी गयी लड़ाई के रूप में याद किया जायेगा.
उन्होंने कहा कि इस बीमारी ने विभिन्न क्षेत्रों में समाज की सोच को भी बदला है. मोदी ने कहा कि भले ही कारोबार हो, कार्यालय की संस्कृति हो, शिक्षा हो या चिकित्सा क्षेत्र हो, हर कोई कोरोना वायरस महामारी के बाद की दुनिया में बदलावों के अनुरूप खुद को ढाल रहा है.
इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कोविड-19 वैश्विक महामारी के खिलाफ राज्य सरकारों के योगदान की भी सराहना की और कहा कि उन्होंने इस अभियान में बेहद सक्रिय भूमिका निभाई है.
इसे भी पढ़ेंः#Lockdown से 3 मई के बाद मिलेगी राहत? कई राज्य नहीं उठाना चाहते रिस्क, लॉकडाउन बढ़ाने की मांग
‘रमजान में कोरोना से मुक्ति की मांगे दुआ’
प्रधानमंत्री ने संकट की इस घड़ी में कोविड-19 वैश्विक महामारी से निपटने के लिये जरूरतमंद देशों को दवाइयों की आपूर्ति के फैसले को मुसीबत में दूसरों का भी साथ देने की भारत की संस्कृति और मूल चरित्र पर आधारित बताया. उन्होंने कहा कि जब विश्वभर के नेता कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के बीच सहायता मुहैया कराने के लिए भारत और उसके लोगों का धन्यवाद करते हैं, तो मुझे गर्व महसूस होता है.
Central Government, State Governments and every department and institution today is working together for relief at full speed: PM Modi during ‘Mann ki Baat’ https://t.co/KHCvnQQ1na
— ANI (@ANI) April 26, 2020
मोदी ने इस संकट के दौरान सभी वर्गों के लोगों द्वारा अपने पर्व घरों में ही मनाए जाने की भी प्रशंसा की और देशवासियों से रमजान के पवित्र माह में दुनिया को इस महामारी से मुक्ति दिलाने की दुआयें करने का आह्वान किया.
उन्होंने उम्मीद जतायी कि अगली ‘मन की बात’ जब हम करेंगे तब कोरोना संकट से मुक्ति मिलने की चर्चा हो सकेगी.
गौरतलब है कि देश में कोविड-19 के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर रविवार को 824 हो गई, वहीं संक्रमण के कुल मामले 26,496 हो गए हैं.
इसे भी पढ़ेंःदेश में 26 हजार से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में, 824 की गयी जान, 24 घंटे में 1990 नये मामले




