1st LeadChaibasaEducation & CareerJamshedpurJharkhand

Jamshedpur CBSE 12th Result Update : साइंस में विद्या भारती चिन्मया की कशिश अग्रवाल 99 फीसदी अंक लाकर बनीं सिटी टॉपर

12वीं के नतीजों में DAV बिष्टुपुर का डंका, साइंस में आदित्य सेकंड टॉपर, आटर्स में प्रेरणा और कॉमर्स में शिवांगी बनीं सिटी टॉपर

Sanjay Prasad

Jamshedpur : सीबीएसई बारहवीं के साइंस स्ट्रीम में विद्या भारती चिन्मया विद्यालय टेल्को की कशिश अग्रवाल 99 फीसदी अंक के साथ शहर में टॉपर रही हैं. उन्हें कुल 500 अंकों में 495 अंक मिले हैं. इस तरह कशिश को 99 फीसदी अंक मिले हैं. डीएवी पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर के छात्र आदित्य प्रेम 98.2 फीसदी अंकों के साथ शहर में दूसरे स्थान पर रहे हैं. कशिश नारायणा एकेडमी से इंजीनियरिंग की कोचिंग कर रही हैं. उनका इस साल जेईई मेन में भी अच्छा परफॉर्मेंस रहा है. कशिश को इंग्लिश में 98, मैथ में 99, फिजिक्स में 100, केमिस्ट्री में 99 और कम्प्यूटर साइंस में 99 अंक आये हैं. डीएवी पब्लिक स्कूल बिष्टुपुर की प्रेरणा कुमार आर्ट्स में 98 फीसदी अंकों के साथ टॉपर बनी हैं. कॉमर्स में भी इसी स्कूल की छात्रा प्रियल शिवांगी टॉपर रही हैं. प्रियल को 96.8 प्रतिशत अंक मिला है. आदित्य इंजीनियरिंग के क्षेत्र में जाना चाहते हैं और आइआइटी से पढ़ाई करना उनका मकसद है. इस साल बारहवीं में शहर के लगभग 5 हजार स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. शहर में सीबीएसई के लगभग 30 स्कूल हैं. उल्लेखनीय है कि स्कूल में साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम की पढ़ाई होती है.

ये भी पढ़ें-  सीबीएसई 12वीं के नतीजे घोषित, पटना रीजन के 91.20 फीसदी स्टूडेंट्स सफल, दोपहर 2 बजे आयेगा दसवीं का रिजल्ट

Related Articles

Back to top button