Uncategorized

गांधी का उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ने से इनकार

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को लेकर मुंह की खा चुकी है, अब उन्हें उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को लेकर भी तगड़ा झटका लगा है. ममता के मनपसंद और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल गोपाल कृष्ण गांधी ने उप राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने से इनकार कर दिया है. गांधी ने कहा है कि उनकी चुनाव लड़ने की कोई इच्छा नहीं है.

गांधी के इनकार के बाद ममता बनर्जी कृष्णा बोस को उम्मीदवार बनाने की कोशिश कर सकती है. इससे पहले ममता ने जब एपीजे अब्दुल कलाम को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने को कहा था, तो उन्होंने भी इनकार कर दिया था. शनिवार को यूपीए ने तृणमूल कांग्रेस की ओर से सुझाए गए नामों को अनदेखा करते हुए हामिद अंसारी को दोबारा उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाने की घोषणा की.

यूपीए की बैठक में तृणमूल कांग्रेस के नेता और रेल मंत्री मुकुल रॉय मौजूद थे. उन्होंने इस पद के लिए पार्टी की ओर से गोपाल कृष्ण गांधी और कृष्णा बोस का नाम सुझाया था. यूपीए ने दोनों नाम खारिज कर दिए.

गृह मंत्री पी. चिदम्बरम ने बताया कि बैठक में अंसारी के अलावा कुछ और नाम भी आए थे लेकिन अंसारी के नाम पर सहमति बनी. उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने जब अंसारी के नाम की घोषणा की तो सभी नेताओं के साथ मुकुल रॉय ने भी ताली बजाकर उसका स्वागत किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button