NEWS

झारखंड में तेजी से बढ़ रहे कोरोना मरीज, लक्षण को इग्नोर करना पड़ेगा भारी

Ranchi: कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है. यह देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने टेस्टिंग बढ़ाने का निर्देश दिया है. कोरोना से बचाव को लेकर गाइडलाइन का पालन सख्ती से कराने को कहा गया है. जिससे कि इंफेक्शन को फैलने से रोका जा सके. इस बीच टेस्टिंग बढ़ाए जाने से मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है. वहीं पॉजिटिव मरीजों की तुलना में रिकवरी भी ठीक है. फिर भी एक्टिव मरीजों की संख्या 1172 पहुंच गई है. ऐसे में लोगों को अलर्ट हो जाने की जरूरत है. वहीं एक्सपर्ट्स की माने कोरोना की तरह होने वाले किसी भी तरह के लक्षण को इग्नोर करना भारी पड़ सकता है.

 

रिकवरी रेट घटकर 98.51 परसेंट

राज्य में पिछले 24 घंटों में 9813 सैंपल की टेस्टिंग की गई है. जिसमें से 214 नए मरीजों की पुष्टि हुई है. जबकि 171 मरीज कोरोना से रिकवर हुए है. हालांकि राज्य में रिकवरी रेट का परसेंट कम होने लगा है. फिलहाल झारखंड का रिकवरी रेट 98.51 पर आ गया है जो एक महीने पहले 98.75 परसेंट पर था.

 

कहां कितने एक्टिव मरीज

  • रांची 405
  • बोकारो 104
  • चतरा 4
  • देवघर 144
  • धनबाद 16
  • दुमका 31
  • ईस्ट सिंहभूम 247
  • गढ़वा 2
  • गिरिडीह 23
  • गोड्डा 17
  • गुमला 12
  • हजारीबाग 48
  • जामताड़ा 3
  • कोडरमा 30
  • लातेहार 17
  • लोहरदगा 10
  • पलामू 1
  • रामगढ़ 26
  • सरायकेला 17
  • वेस्ट सिंहभूम 8

Related Articles

Back to top button