JharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsRanchi

नई दिल्ली में बन रहे झारखंड भवन निर्माण में गड़बड़ी, सीएम ने दिया जांच के आदेश

मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन झारखण्ड भवन के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, 15 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान मंगलवार को निर्माणाधीन झारखण्ड भवन के सभी सात फ्लोर का निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री ने इस क्रम में कांफ्रेंस हॉल, डाइनिंग हॉल, मुख्यमंत्री कक्ष, गेस्ट रूम, गवर्नर सुइट समेत अन्य स्थलों का निरीक्षण किया. बाद में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में भवन निर्माण विभाग के अधिकारियों, सलाहकार और कार्यान्वयन एजेंसियों के साथ एक समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई. बैठक में मुख्यमंत्री नई दिल्ली में बन रहे झारखण्ड भवन के निर्माण में खर्च होने वाले बजट से भी अवगत हुए. इसको लेकर मुख्यमंत्री संतुष्ट नजर नहीं आए और मुख्यमंत्री ने 15 दिनों के अंदर झारखण्ड भवन निर्माण को लेकर जिम्मेवार अधिकारियों एवं सलाहकारों की भूमिका से संबंधित जांच रिपोर्ट पेश करने को कहा.
इसे भी पढ़ें: जानिए, अपने झारखंड में भी कहां बसा है 200 बरसों से पाकिस्तान, जहां रहते हैं केवल हिंदू

उन्होंने भवन की गुणवत्ता, सुरक्षा एवं अतिथि की सुविधा के लिए आवश्यक बदलाव करने का निर्देश भी अधिकारियों को दिया. मालूम हो कि कोविड संक्रमण की वजह से काम पर रोक और तकनीकी चुनौतियों के कारण झारखण्ड भवन निर्माण कार्य में विलंब हुआ. मुख्यमंत्री ने कहा झारखण्ड भवन का निर्माण कार्य की गुणवत्ता अपनी पहचान स्थापित करे, ऐसा प्रयास होना चाहिए. झारखण्ड भवन निर्माण कार्य में अगर किसी तरह की अनिमियतता सामने आती है तो जिम्मेदार व्यक्ति बख्शे नहीं जायेंगे. बैठक में मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, प्रधान स्थानिक आयुक्त मस्त राम मीणा, भवन निर्माण सचिव सुनील कुमार एवं अन्य उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button