Bihar

महागठबंधन में दरार ! तेजस्वी ने सहयोगी दलों को चेताया- छोड़ें अहंकार

Patna: बिहार में महागठबंधन में आल इज नॉट वेल वाला सीन दिखायी दे रहा है. हालांकि, घटक दलों ने साफ किया है कि सीट बंटवारे को लेकर फॉर्मूला तैयार है और रविवार को इसकी घोषणा भी हो जायेगी. लेकिन बिहार में नेता प्रतिपक्ष और लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव के एक ट्वीट ने इस चर्चा को हवा दे दी है कि बिहार में गठबंधन को लेकर सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. सूत्रों की मानें तो कांग्रेस 15 सीटों की मांग कर रही है. जबकि आरजेडी 11 सीटें देने के मूड में है.

इसे भी पढ़ेंः जनवरी में ही HC ने खारिज की कुमार नीरज की बेल पिटीशन, अबतक नहीं हुए गिरफ्तार 

अहंकार छोड़ें- तेजस्वी यादव

किसी का नाम लिये बगैर तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर इस हवा को और तेज कर दिया है कि महागठबंधन पर संकट मंडरा रहा है. तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा कि संविधान और देश पर अभूतपूर्व संकट है. अगर अबकी बार विपक्ष से कोई रणनीतिक चुक हुई तो फिर देश में आम चुनाव होंगे या नहीं, कोई नहीं जानता? अगर अपनी चंद सीटें बढ़ाने और सहयोगियों की घटाने के लिए अहंकार नहीं छोड़ा तो संविधान में आस्था रखने वाले न्यायप्रिय देशवासी माफ़ नहीं करेंगे.

इसे भी पढ़ेंःलचर है झारखंड की बिजली व्यवस्था, 39 दिन में 2706 मेगावाट बिजली सरेंडर

नीतीश कुमार को बताया कुर्सीवादी सीएम

आरजेडी नेता तेजस्वी ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि भाजपाईयों से संविधान और आरक्षण बचाने के लिए 2015 के चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी होते हुए भी हमने नीतीश जी को सीएम बनाया. यहां तक कि विधानसभा अध्यक्ष का पद भी उन्हीं को दिया, लेकिन दग़ाबाज़ व मौक़ापरस्त कुर्सीवादी सीएम ने सृजन घोटाले से बचने के लिए जनादेश का ही चीरहरण कर दिया.

इसे भी पढ़ेंःअब होली के बाद शिबू सोरेन के सामने होगी महागठबंधन की सीट शेयरिंग की घोषणाः हेमंत

इससे पहले शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने एनडीए से सवाल किया कि बेरोजगारी पर बात करने में सरकार मे बैठे लोगों का गला क्यों सूख जाता है. उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि देश के सामाजिक स्वरूप को उधेड़ कर अराजकता की ओर मोड़ रही है. दूसरी ओर, देश के आर्थिक विकास के पहिए ही उखाड़ अर्थव्यवस्था को पटरी से उतार दिया है.

इसे भी पढ़ेंः‘चौकीदार’ बना चुनावी जुमलाः मोदी ने की भाजपा के ‘मैं भी चौकीदार’ अभियान की शुरूआत

Related Articles

Back to top button