JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

लोहरदगा में पुलिस ने हथियार का जखीरा किया बरामद, एलएमजी समेत कई अत्याधुनिक हथियार मिले

Ranchi : झारखंड के लोहरदगा जिले के हरकट्टा जंगल से पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार बरामद किये हैं. पुलिस लोहरदगा जिले में नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान चला रही थी. इसी सर्च अभियान में भारी मात्रा में हथियार मिले हैं. सारे हथियार अत्याधुनिक बताये जा रहे हैं. पुलिस ने कुल 20 हथियार बरामद किये हैं. इनमें एलएमजी, इंसास राइफल, सेमी ऑटोमेटिक राइफल, थ्री नॉट थ्री और थ्री फिफ्टीन राइफल सहित कई अत्याधुनिक हथियार शामिल हैं. लोहरदगा एसपी प्रियंका मीणा ने बताया कि सर्च अभियान से नक्सलियों की कमर टूट गयी है और नक्सलियों के खिलाफ लगातार सर्च अभियान जारी रहेगा.

इसे भी पढ़ें :  जमशेदपुर : गोविंदपुर में मुंहबोली नानी की हत्या के मामले में आकाश लोहरा गिरफ्तार, पुलिस को थी सरगर्मी से तलाश

Related Articles

Back to top button