JamshedpurJharkhand

जमशेदपुुर: रेल मंत्री को पत्र लिखकर एवं ट्वीट कर सिंहभूम चैंबर ने की वरिष्ठ नागरिकों को रियायत देने की मांग

Jamshedpur : सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने केंद्रीय रेल मंत्री को पत्र लिख पूर्व की भांति वरिष्ठ नागरिकों के लिए रेलवे के किराये में रियायत देने की मांग की है. सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विन वैष्णव को पत्र लिख कर और ट्वीट कर पूर्व की भांति वरिष्ठ नागरिकों के लिए रियायत देने की मांग की है। सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका के बताया कि कोविड के कारण पिछले दो वर्ष से रेलवे में वरिष्ठ नागरिकों के लिए किराये में रियातें बंद हैं.

उन्होंने कहा कि अब स्थितियां सामान्य हो गई हैं. सरकार को पुनः पूर्व की भांति वरिष्ठ नागरिकों को रियायत देनी चाहिए. उन्होंने आम जनता के हित में जल्द वरिष्ठ नागरिकों के लिए रेलवे के किराए में रियातें उपलब्ध होने को समय की मांग बताया. इस पत्र की प्रतिलिपि प्रधानमंत्री कार्यालय को भी प्रेषित की जा चुकी है.

ये भी पढ़ें-Indian Railways, IRCTC: रेलवे ने इन दो स्‍टेशनों पर कई ट्रेनों के समय में किया बदलाव, देखें कौन सी ट्रेन कब आएगी और जाएगी

Related Articles

Back to top button