JamshedpurJharkhand

Jamshedpur: आवासीय एवं डे-बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्रों में चयन के लिए आयोजित प्रतियोगिता में 78 ने कराया पंजीकरण

Jamshedpur: झारखंड सरकार द्वारा विभिन्न जिलों में संचालित आवासीय, हॉकी एवं तीरंदाजी को छोड़कर एवं डे-बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्रों में प्रशिक्षुओं के चयन के लिए प्रतिभा चयन प्रतियोगिता 2021-2022 का आयोजन किया जा रहा है. सोमवार को इस प्रतियोगिता का पहला दिन था. थोड़ी देर तो हुई, लेकिन इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए टिनप्लेट स्टेडियम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिभागियों की भारी भीड़ उमड़ी. पहले दिन दोपहर 12 बजे तक कुल 78 बच्चे-बच्चियों ने अपना पंजीकरण कराया. शाम तक यह संख्या और बढ़ेगी.

इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों की उम्र सीमा 10 से 12 वर्ष के बीच होना अनिवार्य है तथा एक फरवरी 2010 से 31जनवरी 2012 के बीच जन्मतिथि होनी चाहिए. प्रशिक्षुओं का चयन प्रतिभा खोज कार्यक्रम के नियमों और शर्तों के आधार पर होगा. टिनप्लेट स्टेडियम जमशेदपुर में प्रशिक्षुओं का सामान्य कौशल प्रशिक्षण-विशिष्ट प्रशिक्षण की तिथि 21 फरवरी से 24 फरवरी तक सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक निर्धारित है. प्रशिक्षुओं के चयन के लिए पंजीकरण 21 फरवरी से 24 फरवरी को सुबह आठ बजे से 10 बजे तक तय किया गया है. पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड, नगर निगम-पंचायत द्वारा जारी प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साईज फोटो साथ ले आना अनिवार्य है.

ये भी पढ़ें-जमशेदपुुर: रेल मंत्री को पत्र लिखकर एवं ट्वीट कर सिंहभूम चैंबर ने की वरिष्ठ नागरिकों को रियायत देने की मांग

Related Articles

Back to top button