
Seraikela : सरायकेला थाना क्षेत्र के गोरांगडीह स्थित जिला मुख्यालय के समीप गुरुवार को एक आयरन ओर से लदी ट्रक और बल्कर वाहन के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में ट्रक चालक मुजाहिद खान (45) गंभीर रुप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में भर्ती किया गया है.
जानकारी के मुताबिक आयरन ओर से लदी ट्रक बड़बिल से आ रही थी. उसी बीच गोरांगडीह में अचानक विपरित दिशा से आ रहे को बल्कर को अचानक सामने देख दोनों चालकों ने अपने-अपने वाहन से नियंत्रण खो दिये. इससे दोनों वाहनों में टक्कर हो गई और ट्रक सड़क की ओर खेत में जाकर पलट गया. तब तक घटना स्थल पर आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई थी. स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कर के बाद ट्रक चालक मुजाहिद खान को वाहन से निकाला. इस बीच सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई थी. घायल ट्रक चालक को पहले सरायकेला सदर अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया. हालांकि उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी, जिसे देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया. फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज जारी है.
इसे भी पढ़ें – पूर्वी सिंहभूम में साकची अस्पताल से हुई टीबी मुक्त भारत अभियान की शुरुआत




