
Jhariya(Dhanbad): झरिया के जामाडोबा में झमाड़ा कर्मचारियों ने राज्य सरकार और झामड़ा प्रबंधन के खिलाफ एक बार फिर से मोर्चा खोल दिया है. 40 महीने के बकाया वेतन नहीं मिलने से सभी झमाड़ा कर्मचारियों में काफी आक्रोश है. झमाड़ा कर्मचारी अपनी नाराजगी प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपना आक्रोश दिखाया. वहीं झमाड़ा कर्मचारियों की माने तो कई बार बकाये वेतन की मांग को झमाड़ा कर्मचारी हड़ताल के जरिये अपनी बात सरकार तक पहुंचाई है. सरकार ने हमारी मांगों पर आश्वासन भी दिया. लेकिन सरकार की दोहरी नीति को हम सब नहीं समझ पायें.
पिछले हड़ताल में जिला प्रशासन के अधिकारियों ने कहा 6 महीने का बकाया वेतन एक सप्ताह के अंदर एक साथ देने का वादा किया था और फिर हर महीने वेतन सुचारू रूप से चालू करने का भी वादा किया था. लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ. इसलिए अब झमाड़ा कर्मचारी सरकार के आश्वासन को नहीं मानेगी और ना ही हड़ताल करेगी. अब झमाड़ा कर्मचारी सरकार की दोहरी नीति का जवाब राज्य सामुहिक अवकाश पर जा कर देगी.आपको बता दें कि अब झमाड़ा कर्मचारी सरकार द्वारा दी जा रही सभी सरकारी छुट्टी में छुट्टी पर रहेंगे. अगर सभी झमाड़ा कर्मचारी एक साथ छुट्टी करेंगे तो पंप कौन चलाएगा. दुर्गापूजा नजदीक है ऐसे में झमाड़ा कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से पानी की किल्लत का सामना करना पड़ेगा.




