JharkhandLead NewsRanchi

वर्ल्ड टीबी डे : इंवेस्ट टू एंड टीबी, सेव लाइव्स के साथ दिया बचाव का मैसेज

Ranchi : वर्ल्ड टीबी डे के मौके पर 24 मार्च को अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया. इस दौरान लोगों को जागरूक करने के लिए रैली भी निकाली गई. सिविल सर्जन ऑफिस में सीएस डॉ विनोद कुमार ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया.

रैली में शामिल लोगों ने आम लोगों को इस बीमारी के फैलने और इससे बचाव के तरीके बताए . इस दौरान डीटीओ डॉ एस मंडल ने बताया कि इस बार की थीम है इंवेस्ट टू एंड टीबी, सेव लाइव्स. लेकिन हमारे लिए एमडीआर के मरीज चिंता का विषय बने हुए है. इसलिए अब हमलोग मिलकर एक-एक मरीजों को मॉनिटर कर रहे है, जिससे कि टीबी को पूरी तरह से खत्म किया जा सके. बताते चलें कि भारत में 2025 में टीबी को खत्म करने का लक्ष्य रखा गया है.

इसे भी पढ़ें : शेखपुरा में ट्रेन की चपेट में आने से 5 वर्षीय बच्चे की मौत

एमडीआर के 63 एक्टिव मरीज

टीबी डिपार्टमेंट के अनुसार 2021 में भी टीबी के मरीज काफी संख्या में सामने आए. राजधानी रांची की बात करे तो गवर्नमेंट हॉस्पिटल्स में 2509 मरीजों का इलाज किया गया. जबकि प्राइवेट में इलाज के लिए 3911 मरीज आए.
वहीं मल्टी ड्रग रजिस्टेंट के मरीजों की संख्या 63 हो गई है. जिन्होंने दवाओं का कोर्स बीच में ही छोड़ दिया. अब इन मरीजों पर विशेष नजर रखी जा रही है ताकि टीबी को पूरी तरह से खत्म किया जा सके.

इसे भी पढ़ें : द कश्मीर फाइल्स’ देखने जानेवालों को थिएटर तक फ्री में छोड़ रहा ये ऑटो रिक्शा चालक, कहा- हर हिंदू को देखनी चाहिए, देखें वायरल VIDEO

Related Articles

Back to top button