Crime NewsJamshedpurJharkhandSaraikela

आदित्यपुर : घर से टहलने निकला आठवीं का छात्र हो गया लापता, चार घंटे बाद मिला तो चली गयी थी मेमोरी, माता-पिता को भी पहचानने से किया इनकार

Jamshedpur : जमशेदपुर के पड़ोसी जिले सरायकेला के आदित्यपुर क्षेत्र में हैरान करने वाली एक घटना सामने आयी है. डीएवी एनआईटी की आठवीं क्लास का एक छात्र सक्षम ठाकुर 14 जुलाई की शाम साढ़े पांच बजे घर से अचानक गायब हो गया. हैरान-परेशान छात्र के परिजनों ने उसकी आसपास काफी खोजबीन की. जब छात्र का पता नहीं चला, तो परिजनों ने शाम सात बजे आरआईटी थाना में उसके लापता होने का सनहा दर्ज कराते हुए सोशल मीडिया का सहारा लिया. रात के 9 बजे सक्षम को आदित्यपुर के वास्तु विहार स्थित उसके घर से करीब 10 किलोमीटर डीवीसी मोड़ के पास दूर ढूंढ निकाला गया. लेकिन बच्चे के मिलने से खुश परिजन उस समय सदमे में आ गये. जब सक्षम ने अपने माता-पिता को ही पहचानने से इंकार कर दिया. उसकी याद्दाश्त पूरी तरह गायब हो चुकी है. वह कौन है, कहां रहता है, उसके माता-पिता का क्या नाम है और वह किस स्कूल में पढ़ता है, इसे बारे में उसे कुछ भी याद नहीं है. छात्र की मां का कहना है कि उनका बच्चा कुछ घंटे पहले पूरी तरह से स्वस्थ और एक्टिव रहनेवाला था, फिर अचानक  क्या हो गया कि उसकी याददाश्त चली गयी. मां का कहना है कि बच्चा बेहद शांत है. उसके साथ जरूर कुछ हुआ है.

मामले की जानकारी मिलते ही आरआईटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को अपने कब्जे में लिया. थाना प्रभारी मो तंजील खान का कहना है कि बच्चे का दिमागी संतुलन बिगड़ा हुआ लग रहा है. उसे डॉक्टरी जांच के लिए भेजा जायेगा, उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है कि माजरा क्या है. उन्होंने बताया कि  बच्चा आदित्यपुर के वास्तु विहार का रहनेवाला है. उसके पिता का नाम दिलीप ठाकुर है. वह शाम 5.30 बजे घर से टहलने के लिए निकला था. उसके बाद अचानक गायब हो गया. 7.00 बजे थाने में सूचना दी गयी.

इसे भी पढ़ें – Dhanbad : एसएनएमएमसीएच में शार्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी

 

Related Articles

Back to top button