DeogharJharkhandSports

केपीएल कप पर सारवां पैंथर टीम का कब्जा

समाजसेवी उमाशंकर सिंह ने विजेता व उपविजेता के बीच बांटा पुरस्कार

Deoghar: स्थानीय कुंडा थाना क्षेत्र के हथगढ़ बरगद मैदान में कुंडा प्रीमियर लीग केपीएल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, जिसमें फाइनल मैच का उद्घाटन समाजसेवी सह डिप्टी मेयर पद के भावी प्रत्याशी उमाशंकर सिंह ने बल्लेबाजी कर किया.

मैच के अंत में विजेता उपविजेता टीम के बीच उन्होंने कप मेडल का वितरण कर दोनों टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया.

केपीएल टूर्नामेंट का फाइनल मैच सारवां पैंथर व डकाय एकादश के बीच खेला गया, जिसमें दोनों टीमों ने निर्धारित ओवर में 111-111 रन बनाकर मैच बराबरी पर रखा, जिसके बाद अंत में मैच का निर्णय सुपर ओवर से किया गया, जिसमें सारवां पैंथर्स टीम के खिलाड़ियों ने सुपर ओवर में 3 रन बनाकर विजेता का खिताब हासिल किया.

इसे भी पढ़ें- दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहेबगंज जिले हाथीपांव और कालाजार से सबसे ज्यादा प्रभावित

मौके पर समाजसेवी उमाशंकर सिंह ने कहा कि खेल में हार-जीत होती रहती है. कोई एक हारता है तो कोई एक जीतता है. इससे निराश होने की जरूरत नहीं है, बल्कि खिलाड़ियों को आगे और बेहतर खेल का प्रदर्शन करने की सोच रखनी चाहिए.

उन्होंने कहा कि अगर जनता ने मुझे आशीर्वाद दिया तो मैं देवघर की सेवा क्लीन देवघर, ग्रीन देवघर और खेलो देवघर के तर्ज पर करने के लिए कृत संकल्प हूं. उमाशंकर सिंह ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी, दीपिका कुमारी अंसुता लाकड़ा जैसे खिलाड़ी ग्रामीण क्षेत्रों से ही निकल कर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराया है. ऐसे में हमारे देवघर के खिलाड़ी भी एक दिन जरूर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब होंगे.

मौके पर अतिथि के रूप में धर्मेश सिंह महाराज, मुकेश सिंह, प्रभुनाथ गिरी सहित सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें- 245 सीटों में नियुक्ति के लिए होने वाली सिविल सेवा परीक्षा की उम्रसीमा में तीन वर्ष की छूट संभावित

Related Articles

Back to top button