Jamshedpur

इंटर सेंटर योगा चैंपियनशिप फॉर वीमेन का आयोजन

Jamshedpur :  टाटा स्टील अरबन सर्विसेज की ओर से इंटर सेंटर योगा चैंपियनशिप फॉर वीमेन का आयोजन किया गया. इसमें 12 कम्युनिटी सेंटर्स में रोज योगा का क्लास चलाया जाता है. इसे देखते हुए 150 महिलाओं ने इस योगा प्रतियोगिता में हिस्सा लिया. देश भर में योगा के महत्व व शारीरिक फिटनेस को दर्शाते हुए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. बताया गया है कि लॉकडाउन के समय महिलाओं के लिए घरेलू कार्य बढ़ जाने से वे अपने आप को ज्यादा समय नहीं दे पाती थीं. वे इन सभी को छोड़ अन्य घरेलू कार्य में लगी रहती थीं. इसे देखते हुए जब लॉकडाउन में रियायत दी गई और योगा क्लासेज खोले गए तब से यहां योगा क्लास प्रत्येक दिन चलाया जाने लगा. महिलाएं अपने घरेलू कार्य से समय निकाल कर यहां नियमित योगा करने आती हैं. इसी उद्देश्य से इन महिलाओं के बीच एक प्रतियोगिता का आयोजन गया.

इसे भी पढ़ें-डेंटिस्ट को दिखाने निकला कांड्रा के कपड़ा व्यापारी का पुत्र लापता, पुलिस तलाश में जुटी

Related Articles

Back to top button