JharkhandLead NewsNEWSRamgarh

रामगढ़ की कांग्रेस विधायक ममता देवी ने सरकारी सुरक्षा लौटायी

कहा-इनकी जरूरत नहीं, जनता के बीच सुरक्षित हूं

Ranchi. रामगढ़ की कांग्रेस विधायक ममता देवी ने अपने सरकारी सुऱक्षाकर्मियों को लौटा दिया है. शुक्रवार की रात उनकी सुरक्षा में तैनात तीनों सुरक्षाकर्मी हवलदार बनवारी राम, मिथिलेश तिवारी और मिथिलेश यादव वापस चले गये. आधिकारिक तौर पर इसकी कोई वजह नहीं बतायी गयी है. विधायक ने इस बाबत पूछे जाने पर कहा कि उन्होंने स्वेच्छा से सुरक्षा लौटायी है. उन्हें इसकी जरूरत नहीं है.

बता दें कि हाल में कुछ सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान विधायक का निजी प्रबंधन देखनेवाले कर्मियों ने जिला पुलिस से एस्कॉर्ट पार्टी उपलब्ध कराने का आग्रह किया था. बताया जा रहा है कि जिला पुलिस-प्रशासन की ओर से अतिरिक्त सुरक्षा बल नहीं मिलने से विधायक और उनके समर्थकों में कहीं न कहीं नाराजगी है. न्यूजविंग ने जब इस बाबत ममता देवी से पूछा कि आखिर किस नाराजगी की वजह से आपने सुरक्षाकर्मियों को वापस किया? इस सवाल पर उन्होंने कहा कि किसी से कोई नाराजगी नहीं है. मैं एक जनप्रतिनिधि हूं, जनता के बीच रहती हूं और उनके बीच जाने के लिए मुझे किसी सुरक्षा की जरूरत नहीं है. जनता के बीच  से आयी हूं और उन्हीं पर सबसे ज्यादा भरोसा है

 

 

Related Articles

Back to top button